न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: बकरीद पर जामा मस्जिद में नमाज अदा, कुर्बानी को लेकर राजनीति बंद करने की मांग

दिल्ली की जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गई, जहां हजारों लोगों ने शांति और अमन की दुआ मांगी। दिल्ली सरकार ने कुर्बानी को लेकर सख्त एडवाइजरी जारी की है। मुस्लिम समुदाय ने कुर्बानी के मुद्दे पर राजनीति बंद करने की मांग की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 11:02:51

 दिल्ली: बकरीद पर जामा मस्जिद में नमाज अदा, कुर्बानी को लेकर राजनीति बंद करने की मांग

बकरीद के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए, जहां उन्होंने बकरीद की नमाज अदा कर अमन और चैन की दुआ मांगी। मुस्लिम धर्म में बकरीद की नमाज का एक विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है।

बकरीद को लेकर दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक अहम एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सामाजिक व्यवस्था और पशु कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। सरकार ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि बकरीद के अवसर पर कुर्बानी के मुद्दे पर राजनीति बंद होनी चाहिए।

दिल्ली सरकार की एडवाइजरी

बकरीद से पहले जारी की गई दिल्ली सरकार की एडवाइजरी में कहा गया है कि किसी भी हाल में बकरीद की कुर्बानी गली, मोहल्ले या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं की जानी चाहिए। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही, किसी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी करना पूरी तरह मना है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा जाए तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। सभी से अनुरोध किया गया है कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें।

‘कुर्बानी को लेकर राजनीति बंद करें’

जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आए मुसलमानों ने सरकार को घेरते हुए कहा कि धार्मिक त्योहारों को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। बकरीद से ठीक पहले दिल्ली सरकार ने कुर्बानी के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिनका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने बढ़ाए सुरक्षा इंतजाम

बकरीद के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। साथ ही, अर्धसैनिक बलों की 36 कंपनियां भी तैनात की गई हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की सतत निगरानी है। अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में ड्रोन कैमरों से सुरक्षा बढ़ाई गई है। त्योहार के एक दिन पहले से ही सुरक्षा एजेंसियां अपने-अपने इलाकों में पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा प्रबंध कर रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर