न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan BSTC Answer Key 2025: प्रोविजनल आंसर-की जारी, 9 जून तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति, रिजल्ट 18 जून को संभावित

राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी हो गई है। उम्मीदवार 9 जून तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। रिजल्ट 18 जून को घोषित किया जा सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 10:58:20

Rajasthan BSTC Answer Key 2025: प्रोविजनल आंसर-की जारी, 9 जून तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति, रिजल्ट 18 जून को संभावित

राजस्थान बीएसटीसी (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को 9 जून तक आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा 1 जून को किया गया था।

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा हर वर्ष VMOU द्वारा आयोजित की जाती है, ताकि राज्य के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) कोर्स में प्रवेश दिया जा सके। इस साल राज्य के 377 कॉलेजों में कुल 25,970 सीटों पर दाखिले होंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और एग्जाम 1 जून को दो पालियों में संपन्न हुआ था। आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹100 शुल्क का भुगतान करना होगा।

Rajasthan BSTC Answer Key 2025 Objection: ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

- आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।

- होमपेज पर Answer Key Objection लिंक पर क्लिक करें।

- रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य विवरण भरकर लॉगिन करें।

- संबंधित प्रश्न का चयन करें और ₹100 फीस जमा कर आपत्ति सबमिट करें।

Rajasthan BSTC Result 2025: कब जारी होगा रिजल्ट?


प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद ही फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे। रिजल्ट 18 जून को जारी किया जा सकता है। मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे गए थे, जो 600 अंकों के थे। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग शेड्यूल भी सार्वजनिक किया जाएगा। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका