न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश: पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, आयु में 3 साल की छूट का भी लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण और अधिकतम आयु में 3 साल की छूट देने का आदेश जारी किया। यह लाभ 2026 से लागू होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 10:43:20

उत्तर प्रदेश: पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, आयु में 3 साल की छूट का भी लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का शासनादेश जारी कर दिया। यह आरक्षण उप्र पुलिस आरक्षी, पीएसी आरक्षी, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन जैसे पदों की भर्ती में प्रभावी होगा। प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट भी दी जाएगी। यह सुविधा केवल उन्हीं पूर्व अग्निवीरों को दी जाएगी जिन्होंने अग्निवीर योजना के अंतर्गत चार वर्षों की सेवा पूरी की है। गौरतलब है कि इस निर्णय को राज्य की कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दी थी। अब गृह विभाग द्वारा आदेश जारी किए जाने के साथ ही उत्तर प्रदेश ऐसा प्रावधान लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

सभी वर्गों में क्षैतिज आरक्षण लागू होगा

इस आरक्षण का लाभ सभी श्रेणियों – सामान्य, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) – को मिलेगा। अगर कोई अग्निवीर एससी या ओबीसी वर्ग से संबंधित है, तो उसे उसी वर्ग के भीतर आरक्षण का लाभ मिलेगा। यह आरक्षण क्षैतिज (horizontal) रूप में लागू किया जाएगा, यानी हर वर्ग के भीतर अलग से।

2026 में होगा पहला बैच भर्ती के लिए पात्र

अधिकारियों के मुताबिक, अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेवाएं पूरी करने वाले अग्निवीरों का पहला बैच 2026 में भर्ती के लिए पात्र होगा। भर्ती के तहत सिपाही, सब इंस्पेक्टर, फायरमैन, रेडियो ऑपरेटर आदि पदों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। जिन पूर्व अग्निवीरों ने चार वर्ष की सेवा पूरी की होगी और उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होंगे, वे ही इस योजना के पात्र माने जाएंगे।

देश के अन्य राज्यों में भी पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों में पूर्व अग्निवीरों को 10% तक आरक्षण दिए जाने की घोषणा हो चुकी है, लेकिन उत्तर प्रदेश द्वारा दिया गया 20% आरक्षण एक बड़ी पहल के रूप में सामने आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल