न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मशहूर राइटर और डायरेक्टर मनीष गुप्ता पर लगा अपने ड्राइवर को चाकू मारने का आरोप, थाने में दर्ज हुआ मामला

राइटर और डायरेक्टर मनीष गुप्ता पर अपने ड्राइवर पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। ड्राइवर मोहम्मद लश्कर ने मुंबई के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 11:30:45

मशहूर राइटर और डायरेक्टर मनीष गुप्ता पर लगा अपने ड्राइवर को चाकू मारने का आरोप, थाने में दर्ज हुआ मामला

राइटर और डायरेक्टर मनीष गुप्ता पर अपने ड्राइवर पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। ड्राइवर मोहम्मद लश्कर ने मुंबई के वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि लश्कर करीब तीन साल से मनीष के नौकरी कर रहा था। 30 मई को मनीष ने लश्कर को नौकरी से निकाल दिया था लेकिन उसके कुछ दिन बाद उसे फिर से नौकरी पर रख लिया। दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद मनीष ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। लश्कर ने 3 साल तक मनीष के पास नौकरी की और उसका 23000 रुपए का मेहनताना भी बकाया था।

हालांकि मनीष ने अपने लॉयर के माध्यम से पुलिस को बताया है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जानकारी के अनुसार 3 जून को लश्कर ने मनीष को फोन करके बकाया रकम मांगी। मनीष ने उससे कहा कि उसे तभी वेतन मिलेगा जब वह काम पर वापस आएगा। इस बात पर विश्वास करके लश्कर 4 जून को आ गया। 5 जून को रात करीब 8:30 बजे जब दोनों मनीष के वर्सोवा कार्यालय में थे, लश्कर ने एक बार फिर उनके लंबित वेतन के बारे में पूछा। इससे मनीष नाराज हो गए और उन पर चिल्लाने लगे।

इसके बाद उन्होंने रसोई का चाकू लिया और लश्कर के धड़ के दाहिने हिस्से पर वार कर दिया। घायल होने के बावजूद लश्कर कार्यालय से बाहर निकलने में कामयाब रहा और मदद के लिए पुकारा। पास में उपस्थित एक ड्राइवर और बिल्डिंग का चौकीदार उसकी मदद के लिए आया। इसके बाद लश्कर ऑटो-रिक्शा लेकर विले पार्ले वेस्ट के कूपर अस्पताल गया, जहां उसका इलाज हुआ। जब उसकी हालत स्थिर हुई, तो पुलिस स्टेशन गया और शिकायत दर्ज कराई। मनीष पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2), 115(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मशहूर राइटर और डायरेक्टर मनीष गुप्ता पर लगा अपने ड्राइवर को चाकू मारने का आरोप, थाने में दर्ज हुआ मामला

बतौर डायरेक्टर ‘सरकार’ सहित 6 फिल्में बना चुके हैं मनीष गुप्ता

ड्राइवर के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने पुलिस से मनीष को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने मीडिया से कहा है कि हम न्याय की उम्मीद कर रहे हैं और चाहते हैं कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि कानून का डर बना रहे। बता दें मनीष ने बतौर डायरेक्टर 6 फिल्में बनाई हैं और 10 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है।

डायरेक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म साल 2005 में आई 'डरना जरूरी है' थी। इसके बाद मनीष ने 'द स्टोनमैन मर्डर्स', 'रहस्य', '420 आईपीसी' और 'वन फ्राइडे नाइट' जैसी फिल्में बना वाहवाही बटोरी। अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'सरकार' के भी मनीष ही डायरेक्टर रहे। मनीष ने ‘सरकार’ के साथ ‘डी’, ‘जेम्स’ जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज