न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गाजियाबाद से गिरफ्तार, पत्नी के जाने से था परेशान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी श्लोक तिवारी मानसिक रूप से परेशान था और शराब के नशे में धमकी भरा कॉल किया था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 11:42:07

CM  रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गाजियाबाद से गिरफ्तार, पत्नी के जाने से था परेशान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने गुरुवार रात गाजियाबाद पुलिस को कॉल कर रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल के तुरंत बाद गाजियाबाद पुलिस ने इस बात की सूचना दिल्ली पुलिस को दी और आरोपी की तलाश के लिए टीमें सक्रिय कर दी गईं। दिल्ली पुलिस के उत्तर पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गाजियाबाद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान श्लोक तिवारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने यह कॉल शराब के नशे में किया था।

कौन है श्लोक तिवारी?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्लोक तिवारी सीसीएस यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। डीड राइटर का कोर्स पूरा करने के बाद वह गाजियाबाद कोर्ट में कार्यरत था। बताया गया है कि उसकी पत्नी उससे काफी समय से अलग रह रही थी। श्लोक ने कई बार पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते उसने गाजियाबाद पुलिस को फोन कर दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दे दी।

जानकारी के मुताबिक, श्लोक की शादी वर्ष 2020 में हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी पिछले डेढ़ साल से नरेला में अलग रह रही है। पिछले एक साल में वह 40 बार पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर चुका है। उसका दावा है कि उसकी शिकायतों को नजरअंदाज किया गया, जिस कारण उसने इस बार ये चरम कदम उठाया। श्लोक को शराब की गंभीर लत है और वह कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धमकी मिलने के बाद आई.पी. एस्टेट थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल उत्तर पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ऑफिस में मौजूद है, जहां स्पेशल सेल और इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में वृद्धि की गई है। उन्हें अब Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। साथ ही, उनके आवास के बाहर भी अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब