न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री, एक्शन अवतार में मचाएंगी धूम, टीजर आया सामने

‘पुष्पा’ फेम साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन और प्रख्यात फिल्ममेकर एटली की जुगलबंदी में बन रही फिल्म 'AA22xA6' का आधिकारिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 12:19:15

अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री, एक्शन अवतार में मचाएंगी धूम, टीजर आया सामने

‘पुष्पा’ फेम साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन और प्रख्यात फिल्ममेकर एटली की जुगलबंदी में बन रही फिल्म 'AA22xA6' का आधिकारिक एलान हो गया है। मेकर्स ने आज शनिवार (7 जून) को इसका टीजर जारी कर दिया। खास बात ये है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। वह एक्शन का दम दिखाएंगी। उन्हें तलवारबाजी और घुड़सवारी करते देखा जा सकता है। इससे पहले मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का पोस्टर जारी किया था। फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।

सन पिक्चर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर वीडियो शेयर किया गया। इसके साथ कैप्शन लिखा है, “विजय पथ पर अग्रसर रानी। स्वागत है दीपिका पादुकोण।” टीजर में अल्लू नहीं दिखे, सिर्फ दीपिका और एटली को ही देखा जा सकता है। दोनों बातचीत कर रहे हैं और एटली एक्ट्रेस को तलवारबाजी के बारे में समझा रहे हैं। दर्शकों को दीपिका का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। यह वीडियो अप्रैल में अल्लू के लिए रिलीज किए गए वीडियो के जैसा ही है, जब फिल्म की अनाउंसमेंट की गई थी। निर्देशक एटली ने ब्लू-मैट सेट पर सभी एक्टर्स के लुक का टेस्ट किया है।

इस नई क्लिप में दीपिका हाथ में तलवार लिए घोड़े पर सवार दिखाई दे रही हैं, जो इस बात का संकेत है कि फिल्म में फंतासी, पीरियड और साइंस-फिक्शन का मिक्सचर होगा। दीपिका साल 2023 में एटली के साथ ‘जवान’ जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकी हैं। हालांकि अल्लू की एटली के साथ यह पहली फिल्म है। यह एक साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है, जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की मूवी होगी। मां बनने के बाद जब से दीपिका ने काम पर वापसी की है, उनका नाम कई फिल्मों से जुड़ चुका है। उन्हीं में एक फिल्म ये भी थी, जिस पर अब निर्माताओं की मोहर लग चुकी है।

deepika padukone,actress deepika padukone,atlee,filmmaker atlee,allu arjun,actor allu arjun,deepika movie teaser,spirit movie,prabhas,sandeep reddy wanga

संदीप रेड्डी वांगा से विवाद के चलते ‘स्पिरिट’ से बाहर हो गई थीं दीपिका

यह तेलुगु फिल्म है और दीपिका इससे पहले पिछले साल आई ब्लॉकबस्टर ‘कल्कि 2898 एडी’ के जरिए तेलुगु मूवी में काम कर चुकी हैं। दीपिका को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी खबरें आ रही थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि दीपिका के 8 घंटे काम करने की कंडिशन और ज्यादा प्रॉफिट शेयर मांगने की वजह से दिग्गज फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ से निकाल दिया। दीपिका की तरफ से हालांकि इस बारे में कोई कमेंट नहीं आया है।

‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी मूवी बना चुके संदीप ने दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को प्रभास के अपोजिट फाइनल कर लिया है। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी। इसमें दीपिका पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में नजर आईं और फैंस की तारीफें बटोरीं। दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी के 6 साल बाद पिछले साल सितंबर में बेटी दुआ को जन्म दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी