न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाराबंकी: अस्पताल में भर्ती मरीज की जेब में फटा मोबाइल, धमाके से मची भगदड़

बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की जेब में मोबाइल फटने से मचा हड़कंप, धमाके की आवाज से मरीज और स्टाफ में अफरा-तफरी, आग पर काबू पाया गया, कोई हताहत नहीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 11:29:05

 बाराबंकी: अस्पताल में भर्ती मरीज की जेब में फटा मोबाइल, धमाके से मची भगदड़

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना उस समय हुई जब अस्पताल में भर्ती एक मरीज की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया। मोबाइल विस्फोट के तेज धमाके से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए, जबकि अस्पताल स्टाफ भी कुछ समय के लिए बाहर की ओर भाग खड़ा हुआ। बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर कर्मचारियों ने फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मामले की जानकारी के अनुसार, बाराबंकी के उज्ज्वल नगर निवासी अवनीश पाल बाइक से लखनऊ जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की टक्कर एक कार से हो गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान अवनीश को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं उनकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक धुआं छोड़ने लगा और कुछ ही क्षणों में तेज धमाके के साथ फट गया।

शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह

जिस समय धमाका हुआ, उस समय वार्ड में ज्यादातर मरीज सो रहे थे। धमाके की आवाज से नींद में खलल पड़ा और पूरे वार्ड में भगदड़ मच गई। डर के मारे अस्पताल स्टाफ भी बाहर निकल गया। हालांकि थोड़ी ही देर में स्थिति पर काबू पा लिया गया और आग बुझाने वाले सिलेंडर की मदद से आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। मोबाइल जलकर पूरी तरह खाक हो गया, लेकिन राहत की बात रही कि कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। बताया गया है कि एक्सिडेंट में मोबाइल पहले ही डैमेज हो गया था, जिससे उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और यही विस्फोट की वजह बनी।

अस्पताल में दहशत का माहौल

इस धमाके के कारण मरीजों और उनके परिजनों में भारी दहशत फैल गई। कई मरीजों ने बाहर भागकर जान बचाई। इस कारण अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि अस्पताल प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और प्रारंभिक जांच में पुष्टि की कि धमाका मोबाइल फटने से हुआ था। पुलिस के अनुसार मोबाइल मोटोरोला कंपनी का था और इसमें तकनीकी खराबी के कारण विस्फोट हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल