न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMC विधायक ने कहा - ऑपरेशन सिंदूर एक नाटक था पाकिस्तान के साथ थी मिलीभगत; भड़की बीजेपी

पगलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर टीएमसी विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के विवादित बयान पर बीजेपी ने NIA जांच की मांग की। पार्टी और विपक्ष में तीखी बहस जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 9:13:44

TMC विधायक ने कहा - ऑपरेशन सिंदूर एक नाटक था पाकिस्तान के साथ  थी मिलीभगत; भड़की बीजेपी

पगलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कथित तौर पर ऑपरेशन सिंदूर को एक नाटक बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देशभक्त लोगों की भावनाओं के साथ खेलने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच की मांग की है।

शुक्रवार (06 जून, 2025) को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में चक्रवर्ती ने कहा, “जिस तरह से बीजेपी ने ये सिंदूर खेला है, उससे ऐसा लगता है कि यह पूरा प्रकरण एक नाटक है। पाकिस्तान के साथ मिलीभगत थी। बीजेपी की युद्ध की धमकी एक खेल के अलावा कुछ भी नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं समेत देशभक्त लोगों की भावनाओं के साथ खेल किया है।”

बयान पर सफाई भी दी गई

हालांकि बाद में चक्रवर्ती ने दावा किया कि उनकी टिप्पणियों को राजनीतिक उद्देश्य से तोड़-मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा, “मैं भारतीय सेना और हमारे सुरक्षा बलों का बहुत सम्मान करता हूं। मेरे भाषण के कुछ हिस्सों को मुझे और मेरी पार्टी को नीचा दिखाने के लिए राजनीतिक मकसद से गलत तरीके से प्रसारित किया गया।”

टीएमसी की प्रतिक्रिया

टीएमसी की वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने चक्रवर्ती की टिप्पणी को व्यक्तिगत माना और कहा कि पार्टी ऐसी किसी टिप्पणी का समर्थन नहीं करती। भट्टाचार्य ने कहा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पहले ही आतंकवाद के खिलाफ पार्टी के स्पष्ट रुख को सामने ला चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सशस्त्र बलों का स्पष्ट रूप से समर्थन किया गया है। इस मामले में हम सभी एकजुट हैं।”

बीजेपी ने NIA जांच की मांग की

वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने आतंकवाद विरोधी राष्ट्रीय जांच एजेंसी से अनुरोध किया है कि वे जांच करें कि क्या चक्रवर्ती का भारत विरोधी ताकतों से कोई संबंध है। इसके अतिरिक्त, बीजेपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक नेता ने टीएमसी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि चक्रवर्ती ने सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को कमतर आंकने वाला तथा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को भारत को अस्थिर करने के लिए प्रोत्साहित करने वाला राष्ट्रविरोधी बयान दिया है। विपक्षी पार्टी ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत