Best wishes on Eid ul-Adha. May this occasion inspire harmony and strengthen the fabric of peace in our society. Wishing everyone good health and prosperity.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 7, 2025
बीजेपी नेता यासिर जिलानी ने कही ये बात
बीजेपी नेता यासिर जिलानी ने कहा, "ईद अल-अज़हा पर तमाम भारत के लोगों को मैं मुबारकबाद देता हूं। आज मैं दिल्ली के लोगों से एक अपील भी करना चाहूंगा कि दिल्ली सरकार ने जो एडवाइजरी जारी की है उसका पालन करें। सफाई का ध्यान रखें। मैं देश की तरक्की, उन्नति और प्रगति की दुआ करता हूं। इस खुशी के पल में पूरा देश शामिल है।"
क्यों खास है ईद-उल-अजहा?
ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्याग और भक्ति का प्रतीक है, जिसे दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय बड़े उत्साह और धार्मिक भावना से मनाते हैं। इस अवसर पर देशभर में मुस्लिम समुदाय नमाज अदा कर, जानवरों की कुर्बानी देकर और जरूरतमंदों को दान देकर त्योहार की भावना को पूरा करते हैं। लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश, शुभकामनाएं, शायरी और कोट्स भेजकर त्योहार की खुशी साझा करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सऐप और फेसबुक पर भी लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं, जिससे आपसी संबंधों में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है।















