न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

14 घंटे की लिवर कैंसर सर्जरी के बाद अब कैसी है दीपिका कक्कड़ की तबीयत? पति शोएब इब्राहिम ने दी हेल्थ अपडेट

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे की लिवर कैंसर सर्जरी सफल रही, वह आईसीयू से रूम में शिफ्ट हो गई हैं। उनके पति शोएब इब्राहिम ने स्वास्थ्य अपडेट दिया और फैंस का धन्यवाद किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 11:22:14

14 घंटे की लिवर कैंसर सर्जरी के बाद  अब कैसी है दीपिका कक्कड़ की तबीयत? पति शोएब इब्राहिम ने दी हेल्थ अपडेट

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में स्टेज 2 लिवर कैंसर की सर्जरी हुई है। अब उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका की सेहत के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि एक्ट्रेस 14 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद आईसीयू से बाहर आ गई हैं। साथ ही उन्होंने फैंस की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया है।

आईसीयू से रूम में शिफ्ट हुईं दीपिका कक्कड़

यूट्यूब पर पोस्ट किए गए व्लॉग में शोएब इब्राहिम ईद-उल-अजहा से पहले अपना रोजा तोड़ते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, "अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है कि दीपी आईसीयू से बाहर आ गई है, आज रूम में है और मैं उनके साथ हूँ। सारी चीजें अभी ठीक हैं। वह आईसीयू में केवल तीन दिन रही, और दिन-ब-दिन उसकी स्थिति बेहतर होती गई। डॉक्टरों ने बताया कि वह अब बहुत बेहतर हैं। इसलिए आज शाम के आसपास उन्हें आईसीयू से रूम में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने कहा है कि वह यहाँ 3 से 5 दिन तक रहेंगी क्योंकि यह सर्जरी मेजर थी।"

लंबी सर्जरी के दौरान घरवालों की चिंता

शोएब ने बताया, "मुझे लगता है कि आप सभी ने मेरी वह स्टोरी देखी होगी जिसमें बताया था कि दीपिका 14 घंटे ओटी में थीं। यह वक्त बहुत कठिन था। डॉक्टरों ने कहा था कि शाम तक सर्जरी हो सकती है। मैंने उन्हें सुबह साढ़े 8 बजे ओटी में छोड़ा था और वे रात 11:30 बजे बाहर आईं। जब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, तब भी मुझे बहुत चिंता हुई। शाम 6-7 बजे के बाद घर में सभी लोग घबरा गए थे क्योंकि हमें अंदर से कोई अपडेट नहीं मिल रहा था। घर में किसी को भी कभी इतनी बड़ी सर्जरी का सामना नहीं करना पड़ा था, इसलिए चिंता होना स्वाभाविक था।"

उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टर सोमनाथ, जो लिवर ट्रांसप्लांट के सर्जन हैं, के अंडर में डॉक्टर संकेत ने कहा था कि अगर सर्जरी पूरी होने के बाद वे ओटी से बाहर नहीं आतीं, तो इसका मतलब था कि सब ठीक चल रहा है। इसी बात ने उन्हें मानसिक रूप से सहारा दिया। सर्जरी सफल रही और दीपिका की रिकवरी हो रही है। पहले दिन की तुलना में आज वह बहुत बेहतर हैं। हालांकि अभी सर्जरी के निशान पर दर्द है।

शोएब ने फैंस का दिल से किया धन्यवाद

व्लॉग के अंत में शोएब ने सभी फैंस का तहे दिल से शुक्रिया किया और कहा, "मैं हर उस शख्स का आभार व्यक्त करता हूँ, जिसने दीपिका के लिए दुआ की। आपकी दुआओं का असर है कि दीपिका अब बिल्कुल सुरक्षित हैं। सर्जरी सफल रही और उनका जो ट्यूमर था, उसे निकाल दिया गया है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल