न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजस्वी यादव के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी समेत तीन घायल

बिहार में तेजस्वी यादव के काफिले को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। घटना गोरौल थाना क्षेत्र के गोड़ीया पुल के पास हुई। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। घायल लोगों का इलाज जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 9:25:16

तेजस्वी यादव के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी समेत तीन घायल

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के काफिले का सड़क हादसा हो गया जिसमें दो पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के गोरौल थाना क्षेत्र के गोड़ीया पुल के पास हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एक एस्कॉर्ट गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसमें सवार पुलिसकर्मी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव मधेपुरा से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पटना लौट रहे थे। जैसे ही उनका काफिला वैशाली जिले के गोरौल थाना से कुछ दूर एक चाय की दुकान पर रुका, उसी समय तेज रफ्तार और नियंत्रण खो चुका ट्रक एस्कॉर्ट गाड़ी से टकरा गया। इस टक्कर में वैशाली जिला बल के पुलिसकर्मी और काफिले में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलते ही तेजस्वी यादव स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मी और ड्राइवर का हालचाल जाना।

टक्कर इतनी तेज थी कि उससे जोरदार आवाज़ भी आई। घायल पुलिसकर्मियों के नाम रामनाथ यादव, ललन कुमार और धरविर कुमार बताए गए हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। तेजस्वी यादव ने सदर अस्पताल में बताया कि वे सुबह 10 बजे मधेपुरा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे और चाय पीने के लिए रुक गए थे। उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने दो-तीन गाड़ियों को टक्कर मारी। अगर समय पर नियंत्रण न किया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने प्रशासन को तुरंत सूचित किया।

पुलिस ने नाकाबंदी कर फिल्मी अंदाज में ट्रक को पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घायल सभी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है। वैशाली के सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के काफिले में यह हादसा हुआ है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। यदि स्थिति गंभीर हुई तो उन्हें उच्च स्तरीय अस्पताल भेजा जाएगा, फिलहाल सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।

हादसे पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, 'मधेपुरा से कार्यक्रम करके वापस आ रहे थे तो चाय पीने के लिए हम लोग रुके थे। हम रुके हुए थे तो एक ट्रक अनियंत्रित होकर ठीक मेरे सामने 2-3 गाड़ियों में टक्कर मारा। हमारे सुरक्षाकर्मी खड़े थे। उनके ऊपर गाड़ी आ गई और 2-3 लोग जख्मी हुए है। एकदम हमारे से 5 फीट की दूरी पर ये हादसा हुआ। अगर हल्का सा ही और अनियंत्रित होता तो हम लोगों के ऊपर भी आ जाता। प्रशासन के लोगों ने आगे टोल को रुकवा कर उस ट्रक को पकड़ा है। घटना जो हुई उसमें लापरवाह जो लोग हैं उनपर तो एक्शन होना चाहिए'।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत