न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट दर्द की समस्या बन रही हैं आपके लिए आफत, ये 10 आहार दिलाएंगे आराम

हम आपको आज कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन पेट दर्द का इलाज करने के साथ करना चाहिए, जिससे आपको बहुत जल्द इस समस्या से राहत मिल सकती है। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Feb 2024 5:57:47

पेट दर्द की समस्या बन रही हैं आपके लिए आफत, ये 10 आहार दिलाएंगे आराम

गलत लाइफस्टाइल और खाने-पीने में अनदेखी के कारण पेट दर्द या इससे जुड़ी समस्याएं होना आम बात हैं। कई बार अचानक यह दर्द शुरू हो जाता है और आप सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? सर्दी के मौसम में बरती गई जरा सी लापरवाही व्यक्ति को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चपेट में डाल सकती है। हालांकि, पेट दर्द होने के कारण कई हो सकते हैं जिनके इलाज भी अलग-अलग हैं। लेकिन इस दौरान अपने आहार को संतुलित करके भी पेट दर्द की समस्या को ठीक किया जा सकता हैं। हम आपको आज कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन पेट दर्द का इलाज करने के साथ करना चाहिए, जिससे आपको बहुत जल्द इस समस्या से राहत मिल सकती है। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

पेट दर्द की समस्या बन रही हैं आपके लिए आफत, ये 10 आहार दिलाएंगे आराम

हींग

खाने में जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए हींग का खूब उपयोग होता है। हींग की सुगंध पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है। हींग के सेवन करने से एंजाइम सही मात्रा में निकलता है जिससे पाचन तंत्र सही रहता है। इसके अलावा हींग लिवर को भी मजबूत करता है। पेट दर्द या गैस से जुड़ी समस्या होने पर आप हींग को साबूत भी खा सकते हैं। साबूत हींग खाने के लिए आप एक चावल के दाने की मात्रा में हींग लें और इसे खाकर एक गिलास नॉर्मल या गुनगुना पानी पी लें। छोटे बच्चों के नाभि के ऊपर हींग लगाने से उन्हें गैस का समस्या नहीं होती है।

पेट दर्द की समस्या बन रही हैं आपके लिए आफत, ये 10 आहार दिलाएंगे आराम

अदरक

अदरक एक ऐसा फूड है जो पेट के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आपका पेट खराब है या फिर गैस की वजह से पेट में दर्द की समस्या पैदा हो जाती है, तो आप अदरक का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि अदरक में मौजूद विटामिन- सी, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स आदि से हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। आप अदरक का टुकड़ा या इसका पानी पी सकते हैं। बता दें कि अदरक का पानी पीने से न सिर्फ त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है बल्कि पेट से संबंधित कई समस्याएं जैसे- कब्ज, गैस आदि भी दूर हो जाती हैं।

पेट दर्द की समस्या बन रही हैं आपके लिए आफत, ये 10 आहार दिलाएंगे आराम

सौंफ

ऐसिडिटी की समस्या होने पर सौंफ का सेवन करने से राहत मिलती है। आपको जब भी ऐसी कोई समस्या हो तो आप एक बड़ा चम्मच सौंफ 2 कप पानी में उबाल लें और इस मिश्रण को दिन में दो-तीन बार लें। इस उबले पानी से छोटी और बड़ी आंत दोनो को फायदा होता है। साधरण तौर पर खाना खाने के बाद एक छोटा चम्मच सौफ लेना भी फायदेमंद होता है।

पेट दर्द की समस्या बन रही हैं आपके लिए आफत, ये 10 आहार दिलाएंगे आराम

कैमोमाइल

कैमोमाइल का इस्तेमाल पेट दर्द सहित कई बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इस हर्बल पौधे का इस्तेमाल गैस, अपच, दस्त, मतली और उल्टी जैसी कई आंतों की समस्याओं के लिए किया जाता है। कैमोमाइल का इस्तेमाल हर्बल सप्लीमेंट्स में भी किया जाता है। ये बच्चों में पेट के दर्द से राहत दिलाता है।

पेट दर्द की समस्या बन रही हैं आपके लिए आफत, ये 10 आहार दिलाएंगे आराम

पुदीना

अगर आपके पेट में दर्द है, तो आपके लिए पुदीना मददगार साबित हो सकता है। पुदीने का सेवन करने से पेट को अंदर से ठंडक मिलती है और डाइजेशन सिस्टम को भी ठीक करने में हेल्प करता है। बता दें कि पुदीना का रस पीने या फिर इसे कच्चा खाने से पेट में बनने वाली गैस, पेट दर्द, पेट में सूजन और ऐंठन की समस्या से राहत सकती है। अगर आपको हमेशा पेट में दर्द, भारीपन और डाइजेशन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो आप पुदीने का सेवन कर सकती हैं।

पेट दर्द की समस्या बन रही हैं आपके लिए आफत, ये 10 आहार दिलाएंगे आराम

हरा केला

केले दस्त को कम करने में मदद कर सकते हैं। केले में एक विशेष प्रकार का फाइबर होता है जिसे स्टार्च के रूप में जाना जाता है। इसमें शक्तिशाली एंटीडायरियल प्रभाव होता है। केले में विटामिन बी6, पोटैशियम और फोलेट भी होता है। ये पोषक तत्व ऐंठन, दर्द और मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।

पेट दर्द की समस्या बन रही हैं आपके लिए आफत, ये 10 आहार दिलाएंगे आराम

अलसी के बीज

अलसी, जिसे सन के बीज के रूप में भी जाना जाता है। यह एक छोटा और रेशेदार बीज होता है, जिसका सेवन करना हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है या फिर पेट दर्द की समस्या है, तो आप अलसी के बीज का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि यह बीज पेट को साफ करने और पेट की हेल्थ को बनाए रखने का काम करती हैं। इसका सेवन आप सीधे तौर पर कर सकते हैं या फिर आप इसका तेल, पिसे हुए अलसी के बीज का भी सेवन कर सकती हैं।

पेट दर्द की समस्या बन रही हैं आपके लिए आफत, ये 10 आहार दिलाएंगे आराम

दही

पेट दर्द डिस्बिओसिस के कारण हो सकता है। डिस्बिओसिस आपके पेट में बैक्टीरिया का असंतुलन है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर फूड्स असंतुलन को ठीक करने और गैस, सूजन जैसे लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। सादा दही में एक्टिव बैक्टिरीया होते है जो कब्ज और दस्त में मदद कर सकते हैं। सादा दही पेट में पचने में आसान होता है।

पेट दर्द की समस्या बन रही हैं आपके लिए आफत, ये 10 आहार दिलाएंगे आराम

नारियल पानी

इन फूड के अलावा, आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि नारियल पानी में मौजूद पोषक तत्व एसिडिटी, पेट दर्द, अल्सर, कोलाइटिस, आंतों में सूजन आदि जैसी समस्याओं से राहत दिलाने का काम करते हैं। इसके अलावा, नारियल पानी कमजोरी, थकान, चक्कर आने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

पेट दर्द की समस्या बन रही हैं आपके लिए आफत, ये 10 आहार दिलाएंगे आराम

अजवायन

पेट से जुड़ी समस्याओं में अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद है। अगर आपको ऐसिडिटी या गैस की समस्या है तो आप अजवाइन जरूर खाएं। अजवाइन पेट में मौजूद हानिकारक तत्वों को खत्म करती है। इसके अलावा अजवाइन में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। अगर आप किसी दिन ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजें खा लिए हैं तो उस दिन अजवाइन का सेवन जरूर करें। आपको जब भी पेट में कुछ समस्या लगे तो एक छोटा चम्मच साबुत अजवाइन में थोड़ा सा काला नमक या सेंधा नमक मिलाकर खा लें और आधा गिलास पानी पी लें। ऐसा करने से आपको बहुत आराम मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी