न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर इतना क्यों जरूरी हैं बच्चों के लिए खेलकूद? यहां मिलेगा आपके सवाल का जवाब

आजकल की बढ़ती प्रतिस्पर्धा में हर माता-पिता अपने बच्चे को सबसे आगे देखना चाहते हैं। ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों के खेलकूद पर पाबंदी लगाते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 10:07:02

आखिर इतना क्यों जरूरी हैं बच्चों के लिए खेलकूद? यहां मिलेगा आपके सवाल का जवाब

आजकल की बढ़ती प्रतिस्पर्धा में हर माता-पिता अपने बच्चे को सबसे आगे देखना चाहते हैं। ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों के खेलकूद पर पाबंदी लगाते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। लेकिन पेरेंट्स की यह गलती बच्चों को बहुत नुकसान पंहुचा सकती हैं क्योंकि बच्चों के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है खेलकूद जिसके बिना इनके बचपन की कल्पना नहीं की जा सकती हैं। पढ़ाई जरूरी है इसमें कोई दो राय नहीं है, लेकिन खेलना-कूदना भी उतना ही जरूरी है। अगर स्पष्ट शब्दों में कहा जाए तो खेल बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको खेलकूद से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप समझ जाएंगे की आखिर बच्चों के लिए खेलकूद क्यों जरूरी हैं। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

sports,sports important for children,child care tips,healthy child tips,health news in hindi,health tips in hindi

आत्मसम्मान में सुधार

कई तरह के खेल खेलने से बच्चों के आत्मसम्मान में सुधार होता है। इससे उनके मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दरअसल जब खेल में आपकी टीम जीत जाती है या आपको कुछ अंक हासिल होते हैं, तो बच्चे के लिए वह बेहद सुखद क्षण होता है। इससे उनमें स्किल डेवलपमेंट के साथ-साथ धैर्य रखने की क्षमता का भी विकास होता है। इसके अलावा वह जीवन में अपने लक्ष्य को लेकर काफी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं। इससे वह पढ़ाई में भी अच्छे होते हैं।

रहते हैं सेहतमंद

बच्चे सक्रिय रहना पसंद करते हैं। इससे उनकी सेहत अच्छी रहती है। खेलने से बच्चों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और हड्डियों के घनत्व में सुधार करते हैं और कार्डियो-वैस्कुलर फंक्शन को बढ़ाते हैं। इस तरह खेल को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

sports,sports important for children,child care tips,healthy child tips,health news in hindi,health tips in hindi

सामाजिक कौशल का विकास

जब आपका बच्चा खेलों में भाग लेता है तो उनमें सामाजिक कौशल का बहुत अच्छा विकास होता है। खेलों के दौरान आपका बच्चा अन्य बच्चों से मिलता है और उनसे बातचीत करता है। यह उसके समाजिक कौशल के विकास में सहायक होता है।

बढ़ती है रचनात्मकता

खेल के दौरान बच्चे अक्सर बड़ों की नकल करते हैं। ऐसे में जब कोई बच्चा ऐसा करता है, तो वह एक तरह से अपनी कल्पना शक्ति को बढ़ा रहा होता है। इस तरह बच्चे खेल के माध्यम से कइ्र तरीकों से सोचना सीखते हैं। एकान्त खेल उतना ही मूल्यवान हो सकता है जितना कि ग्रुप में खेले जाने वाले खेल। यह बच्चों को स्वतंत्रता की एक मजबूत भावना प्रदान करके और रचनात्मकता को बढ़ावा देकर सामाजिक परिस्थितियों के लिए तैयार करने में मदद करता है।

sports,sports important for children,child care tips,healthy child tips,health news in hindi,health tips in hindi

सहनशीलता

खेल खिलाड़ी की सहनशीलता के लिए चुनौती के समान होता है। खेल की गतिविधियों से शारीरिक सहनशीलता बढ़ती है, क्योंकि प्रत्येक गेम आख़िरी तक खेला जाता है जिससे आपका बच्चा सीखता है कि अधिक समय तक गर्मी में कैसे रहा जाता है।

शारीरिक मजबूती आती है

खेलने से बच्चा अंदर से मजबूत बनता है और इससे उनका शारीरिक विकास तेजी से होता है। दरअसल खेलने के दौरान आपके शरीर में तेजी से ऑक्सीजन का संचार होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। साथ ही इससे आपके बच्चे का पाचन तंत्र भी अच्छा होता है। ऐसे में वे जो भी खाते हैं, उसका पाचन अच्छे से होता है। इसलिए, उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित करें क्योंकि इससे उनका मानसिक विकास भी अच्छे से होता है क्योंकि खेलने के दौरान शरीर एंडोर्फिन नामक हार्मोन जारी करता है, जिससे शरीर में सकारात्मक भावना का संचार होता है।

sports,sports important for children,child care tips,healthy child tips,health news in hindi,health tips in hindi

चिड़चिड़ापन कम होता है

नियमित रूप से खेलने से बच्चों में चिंता, तनाव और चिड़चिड़ापन कम हो सकता है। साथ ही उनमें खुशी की भावना और उनका आत्म-सम्मान भी बढ़ता है। खेल के माध्यम से बच्चे जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकने में सक्षम होते हैं।

संचार कौशल में सुधार

यदि आपका बच्चा शर्मीला है और अपने आप में रहता है या दूसरों से बात करने के लिए शर्माता है, तो आपको उसे ऐसा खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे उसके संचार कौशल में सुधार हो सके। अपने साथियों से बात करने से उनका मनोबल बढ़ता है। खेल के दौरान होने वाले द्वंद्व से भी बच्चे अपनी बात रखना सीखते हैं।

मस्तिष्क का विकास करता है

विभिन्न विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि मस्तिष्क के विकास के लिए खेल जरूरी हैं। इनका बच्चों की बुद्धि और अन्य कई तरह से बेहतर प्रभाव पड़ता है। खेल वह जगह है जहां बच्चे सामाजिक तौर पर एक दूसरे से जुड़ते हैं। वे खेलों के जरिये आत्म-नियंत्रण सीखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका