न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bhool Chuk Maaf Collection Day 7: भूल-चूक माफ की गुरुवार को हुई बंपर कमाई, बजट से बस कुछ ही करोड़ दूर

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ ने रिलीज के 7वें दिन शानदार कमाई की है। एक हफ्ते में फिल्म 44 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब बजट से सिर्फ 6 करोड़ दूर है। जानिए सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 11:15:56

Bhool Chuk Maaf Collection Day 7: भूल-चूक माफ की गुरुवार को हुई बंपर कमाई, बजट से बस कुछ ही करोड़ दूर

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को रिलीज से पहले कई विवादों का सामना करना पड़ा। कई अड़चनों और लंबी देरी के बाद यह फिल्म आखिरकार 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकी। दिलचस्प बात यह रही कि फिल्म ने 'रेड 2' जैसी बड़ी रिलीज से सीधी टक्कर लेने से परहेज किया, जो इसके लिए फायदे का सौदा साबित हुआ।

पिछले शुक्रवार को बड़े पर्दे पर आई यह फिल्म गुरुवार को अपनी रिलीज के सात दिन पूरे कर चुकी है। जहां वीकेंड पर इसने ज़ोरदार प्रदर्शन किया, वहीं वर्किंग डेज में भी फिल्म की कमाई में खास गिरावट नहीं आई। यही कारण है कि ‘भूल चूक माफ’ ने महज एक हफ्ते में ही अपने बजट का अधिकांश हिस्सा रिकवर कर लिया है और अब फिल्म अपने पूरे बजट से सिर्फ 6 करोड़ रुपये पीछे है। आइए जानते हैं गुरुवार की कमाई के ताज़ा आंकड़े:

सातवें दिन भी जारी रहा 'भूल चूक माफ' का जलवा

करीब 7 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग करने वाली इस कॉमेडी फिल्म को भले ही समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन दर्शकों का प्यार इसे लगातार मिल रहा है। सबसे अहम बात यह है कि वीक डेज में भी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी फिल्म की कमाई में अच्छी मजबूती देखने को मिली और यह बॉक्स ऑफिस की रेस में बनी रही।

सैकनलिक.कॉम द्वारा सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने सातवें दिन यानी गुरुवार को कुल 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 44 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो कि एक हफ्ते में काफी शानदार माना जा रहा है।

क्या है 'भूल चूक माफ' का प्रोडक्शन बजट?

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘भूल चूक माफ’ की कुल लागत लगभग 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जिसमें से 44 करोड़ की कमाई फिल्म अब तक कर चुकी है। यानी अब इसे अपने बजट को पूरा करने के लिए सिर्फ 6 करोड़ रुपये और जुटाने हैं। मौजूदा गति को देखते हुए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही अपने निर्माण खर्च को पार कर जाएगी और मुनाफे की ओर कदम बढ़ा देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी