न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां जानें शरीर पर नजर आने वाले तिलों के बारे में हर बात, जुड़े हुए हैं हमारी हेल्थ से भी

शरीर के किसी न किसी हिस्से में छोटे-छोटे से काले या भूरे रंग के उभरे हुए तिल जरूर दिखाई देते हैं। इन निशान को तिल, मस्सा या...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 12:06:19

यहां जानें शरीर पर नजर आने वाले तिलों के बारे में हर बात, जुड़े हुए हैं हमारी हेल्थ से भी

शरीर के किसी न किसी हिस्से में छोटे-छोटे से काले या भूरे रंग के उभरे हुए तिल जरूर दिखाई देते हैं। इन निशान को तिल, मस्सा या अंग्रेजी में मॉल (Mole) कहा जाता है। गाल के किसी कोने में या होंठों के पास दिखने वाले ये छोटे-छोटे तिल आपकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। वहीं बड़े-बड़े काले मस्से आपकी खूबसूरती पर दाग भी लगा देते हैं। हिंदू संस्कृति में तो तिल के कई अलग-अलग मतलब भी बताए गए हैं। कहा जाता है कि किसी से धन तो किसी से शादी, किसी से संतान तो किसी से सुख और समृद्धि के योग बनते हैं। मगर हेल्थ साइंस की मानें तो तिल पिगमेंट मेलानिन से बने होते हैं, जो बॉडी के अलग-अलग रंगों के लिए जिम्मेदार होता है।

यहां जानें शरीर पर नजर आने वाले तिलों के बारे में हर बात, जुड़े हुए हैं हमारी हेल्थ से भी

पिगमेंट मेलानिन की वजह से

मेलानिन एक तरह का पिगमेंट होता है जो बॉडी के कई सारे सेल्स से बना होता है। इसे मेलानोसाइट्स कहते हैं, जो बॉडी के कलर और कॉम्प्लेक्शन के लिए जिम्मेदार होता है। मेलानोसाइट्स सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर तिल बनते हैं। इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान हार्मोन्स के बदलाव के कारण डायबिटीज, जीन्स आदि भी इसके बनने के कारण हो सकते हैं। ये एक भी हो सकता है और एक ही जगह कई भी।

यहां जानें शरीर पर नजर आने वाले तिलों के बारे में हर बात, जुड़े हुए हैं हमारी हेल्थ से भी

तिल में बाल निकलना खतरनाक!

तिल निकलने पर कोई परेशानी नहीं होती। हां, लेकिन कई बार ये खराब जरूर लगते हैं। वहीं तिल कुछ लोगों की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं और उसमें बाल निकले होते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि तिल पर निकले बाल कैंसर का कारण भी बन सकते हैं, लेकिन मेडिकल साइंस से यह प्रमाणित नहीं हुआ है। वैक्सिंग, प्लकिंग और थ्रेडिंग से इन्हें आसानी से निकाला जा सकता है।

यहां जानें शरीर पर नजर आने वाले तिलों के बारे में हर बात, जुड़े हुए हैं हमारी हेल्थ से भी

कब निकलते हैं तिल

शरीर में तिल कभी भी निकल सकते हैं। जन्म के समय भी और 20 से 30 साल की उम्र के बाद भी। लेकिन अच्छी बात होती है कि ये निकलते हैं और खत्म भी होते रहते हैं। कभी इनका डॉर्क कलर लाइट भी होने लगता है। तिल वक्त बीतने और उम्र बढ़ने पर गायब भी होने लगते हैं।

यहां जानें शरीर पर नजर आने वाले तिलों के बारे में हर बात, जुड़े हुए हैं हमारी हेल्थ से भी

कैंसर का कारण

शरीर में ज्यादा तिल दिखना कैंसर का कारण भी बन सकता है। ये तिल शरीर के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं। इन्हें मेलानोमा कहा जाता है। ये एक प्रकार का स्किन कैंसर होता है। वैसे तो रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि तिल बहुत ही कम कैंसर का कारण बनते हैं। लगभग 3164 मामलों में सिर्फ 1 ही ऐसा मामला सामने आता है। परेशानी तब होती है जब शरीर पर 50 से अधिक तिल हों। तब कैंसर की संभावना बहुत ज्यादा होती है।

यहां जानें शरीर पर नजर आने वाले तिलों के बारे में हर बात, जुड़े हुए हैं हमारी हेल्थ से भी

तिल के पीछे की मान्यता

कई देशों में तिल को लेकर अलग-अलग और अजीबोगरीब मान्यताएं हैं। कुछ यूरोप के देशों की बात करें तो वहां तिल होने का मतलब किसी राक्षस या दानव की कैटेगरी का होना है। कई सारी जगहों पर इसे ब्यूटी सीक्रेट भी माना जाता है। भारतीय और चायनीज संस्कृति में तो तिल से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। तिल का कलर, आकार और जगह के अनुसार कई मान्यताएं प्रचलित हैं। कहते हैं कि अगर किसी के गले में तिल हो तो जिंदगीभर वो सोने से लदा रहता है। इसी तरह की कई बातें जैसे पीठ की बाईं ओर तिल होना लड़ाकू, मुट्ठी के अंदर तिल होना पैसा और पैरों के तालू में तिल होना घुमक्कड़ी को दर्शाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी

मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत

फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में

पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार

दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान

महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी

'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा

रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद

क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा

पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर

राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ

बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके