न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डकार पर ठंडा दूध करता है ‘वार’, जानें इस विकार से छुटकारा पाने के कुछ और सरल तरीके

भोजन के बाद डकार आना आम बात है। आमतौर पर हम समझते हैं कि डकार का मतलब है पेट भर जाना। ऐसा लगता है कि खाने...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 08 May 2021 11:17:57

डकार पर ठंडा दूध करता है ‘वार’, जानें इस विकार से छुटकारा पाने के कुछ और सरल तरीके

भोजन के बाद डकार आना आम बात है। आमतौर पर हम समझते हैं कि डकार का मतलब है पेट भर जाना। ऐसा लगता है कि खाने वाला तृप्त हो गया है और उसे अब और कुछ भी खाने की जरूरत नहीं है। वहीं कुछ लोग इस शारीरिक क्रिया को बदहज़मी से भी जोड़कर देखते हैं। यानी आपके पाचन में गड़बड़ी है।

डकार पर ठंडा दूध करता है ‘वार’, जानें इस विकार से छुटकारा पाने के कुछ और सरल तरीके

क्यों आती है डकार?

जब हम खाना खाते हैं तो उसके साथ-साथ हमारे पेट में थोड़ी हवा भी चली जाती है। दरअसल हमारी भोजन नली और पेट के बीच एक दरवाज़ा होता है, जो भोजन करते समय खुल जाता है। भोजन के पेट में जाने के बाद यह अपने-आप बंद हो जाता है। उसी दरवाज़े से भोजन के संग पेट में हवा भी चली जाती है। अनजाने में शरीर के अंदर हवा जाने की इस प्रक्रिया को एरोफ़ेजिया कहते हैं।

आमतौर पर जब हम बहुत जल्दी-जल्दी खाते या पीते हैं तो ज़रूरत से ज़्यादा हवा निगल लेते हैं। धूम्रपान करते समय, कुछ चूसते समय या बबलगम्स चबाते समय भी पेट में हवा चली जाती है। जब पेट में हवा यानी गैस की मात्रा ज़्यादा हो जाती है तब मस्तिष्क उसे बाहर निकालने का निर्देश देता है।

इसके बाद मांसपेशियां सख़्त हो जाती हैं, जिससे भोजन नली में छाती और पेट के बीच बना दरवाज़ा कुछ देर के लिए खुल जाता है। हवा गले और मुंह से होती हुई बाहर निकल जाती है। इस प्रक्रिया को हम डकार आना कहते हैं। हालांकि यह पूरी तरह से एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, पर चूंकि इसके साथ आवाज़ आती है, अत: यह शर्मिंदगी और बेचैनी का कारण भी बन जाती है।

डकार पर ठंडा दूध करता है ‘वार’, जानें इस विकार से छुटकारा पाने के कुछ और सरल तरीके

कब हो जाता है मामला गंभीर?

जब पेट में गैस हो, पर मस्तिष्क से उस गैस को बाहर निकालने के लिए आदेश न मिल रहा हो तो बेचैनी होने लगती है। पेट में हल्का-हल्का दर्द होने लगता है। डाइजेशन का प्रोसेस धीमा पड़ जाता है। अंतत: हमारा शरीर कमज़ोर और थका हुआ महसूस करने लगता है। वैसे तो डकार एक आम प्रक्रिया है, पर कभी-कभी मामला गंभीर हो जाता है। ख़ासकर, यदि यह समस्या बार-बार परेशान करती हो। ऐसे में चिकित्सकीय मदद लेना ज़रूरी हो जाता है।

डकार पर ठंडा दूध करता है ‘वार’, जानें इस विकार से छुटकारा पाने के कुछ और सरल तरीके

डकार से ऐसे भी पाया जा सकता है निजात

- ज़मीन पर लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़कर सीने तक लाएं। इससे गैस को बाहर निकलने में मदद मिलती है।

- गैस बढ़ाने वाले खाद्य व पेय पदार्थों का सेवन कम से कम करें।

- जल्दी-जल्दी खाने से बचें। जब आप आराम से चबाकर खाते हैं तो पेट में हवा जाने की संभावना कम हो जाती है।

- कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन न करें।

- चुइंग गम न चबाएं। आप जितनी देर तक चुइंग गम चबाते हैं, उतनी अधिक हवा को पेट में आमंत्रित करते हैं।

- धूम्रपान से बचें, क्योंकि इस प्रक्रिया में हम हवा को अंदर खींचते हैं।

- अक्सर जब बुज़ुर्गों के डेंचर में कोई समस्या होती है तो खाना खाते समय उनके पेट में हवा सामान्य से अधिक जाती है।

डकार पर ठंडा दूध करता है ‘वार’, जानें इस विकार से छुटकारा पाने के कुछ और सरल तरीके

डकार में राहत देने वाले कुछ घरेलू नुस्ख़े

- डकार आने पर थोड़ा-थोड़ा ठंडा पानी पिएं। जल्द ही राहत मिलेगी।

- इलायची वाली चाय पिएं या दिन में दो से तीन बार इलायची चबाएं।

- सौंफ से भी पेट की गैस से राहत मिलती है और अंतत: डकार से भी।

- नींबू का रस भी डकार से निजात दिलाने में कारगर है।

- डकार आने पर हरा धनिया खाएं। जल्द ही डकारें बंद हो जाएंगी।

- मुंह में एक लौंग रखकर चूसने से भी डकार में फ़ायदा मिलता है।

- ठंडा दूध भी डकार और हिचकी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन