न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान का जोरदार पलटवार: अमेरिकी बमबारी के बाद इजरायल के शहरों पर बरसी मिसाइलें

अमेरिकी बमबारी के जवाब में ईरान ने इजरायल के तेल अवीव, हाइफा समेत कई शहरों पर किए जोरदार मिसाइल हमले। कई लोग घायल, अलर्ट पर इजरायली सेना। बढ़ता जा रहा है मध्य पूर्व में तनाव।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 11:38:15

ईरान का जोरदार पलटवार: अमेरिकी बमबारी के बाद इजरायल के शहरों पर बरसी मिसाइलें

अमेरिका द्वारा ईरान पर की गई बमबारी के बाद हालात और भी विस्फोटक हो गए हैं। इसका सीधा और तीखा जवाब ईरान ने इजरायल को दिया है। ताजा घटनाक्रम में, ईरान ने इजरायल के कई प्रमुख शहरों पर एक के बाद एक हवाई हमले कर दिए। राजधानी तेल अवीव, औद्योगिक केंद्र हाइफा, और अन्य शहरों में सायरन की तेज आवाजों से दहशत का माहौल बन गया। लोगों में अफरा-तफरी मच गई और अधिकांश नागरिक बंकरों और सुरक्षित ठिकानों की ओर भागते नजर आए।

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है – "थोड़ी ही देर पहले, इजरायल की ओर दागी गईं मिसाइलों की पहचान हुई है, जिसके बाद कई इलाकों में चेतावनी सायरन बजने लगे। हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। फिलहाल, इजरायली सेना हर संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तत्परता से सक्रिय है।"

मिसाइलों की बौछार, मीडिया कवरेज से बढ़ी सनसनी

इजरायली मीडिया के मुताबिक, ईरानी हमलों में हाइफा, नेस जियोना, रिशोन लेजियन और तेल अवीव जैसे शहर निशाने पर रहे। वहीं, ईरानी सरकारी टीवी चैनलों पर हमलों की लाइव तस्वीरें भी दिखाई गईं, जिनमें इजरायली आकाश में मिसाइलें फटती दिखाई दीं। एक न्यूज एंकर ने जोर देकर कहा – "यह वो पल हैं जब ईरान की नई मिसाइल बौछार इजरायल की धरती से टकरा रही है। हम जो देख रहे हैं, वह इतिहास का रुख मोड़ सकता है।"

ईरानी हमले के बाद घायलों की संख्या बढ़ी, एक की हालत गंभीर


इन हमलों के चलते मध्य इजरायल में कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बचाव सेवा मैगन डेविड एडोम ने एक बयान में कहा – "घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, हालात पर नज़र रखी जा रही है।" इजरायली ब्रॉडकास्टर KAN 11 ने एक पूरी तरह तबाह हो चुकी इमारत की तस्वीरें दिखाई, जिसके बारे में कहा गया कि यह सुबह 7:30 बजे मिसाइल हमलों के बाद की स्थिति है।

स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और अब पूरी दुनिया की निगाहें इस क्षेत्र पर टिकी हैं। एक ओर अमेरिका और इजरायल हमलों के बाद शांति की बात कर रहे हैं, तो वहीं ईरान ने साफ कर दिया है – यह अभी शुरुआत है, अंत हम तय करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?