न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : थलापति विजय के बर्थडे पर उनकी अंतिम फिल्म का टीजर जारी, दीपिका ने ऐसे किया बेटे रुहान को विश

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय आज रविवार (22 जून) को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, ऐसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 1:22:31

2 News : थलापति विजय के बर्थडे पर उनकी अंतिम फिल्म का टीजर जारी, दीपिका ने ऐसे किया बेटे रुहान को विश

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय आज रविवार (22 जून) को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी उन्हें विश कर रहे हैं। इस बीच इस खास मौके पर थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ का टीजर रिलीज कर फैंस को तोहफा दिया गया है। यह 1 मिनट 5 सैकंड की क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनके दमदार पुलिस लुक ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। यह उनके करिअर की अंतिम फिल्म है।

इसके बाद थलापति पूरी तरह से राजनीति में समर्पित हो जाएंगे। वे इस बारे में पहले ही घोषणा कर चुके हैं। टीजर की शुरुआत जयघोष और जोरदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ होती है। थलापित की एंट्री आग की लपटों के बीच होती है। उन्होंने हाथ में तलवार ली है और पुलिस की वर्दी पहनी है। वे बिना किसी हिचक के अपराधियों पर हमला करते नजर आते हैं। टीजर के आते ही #JanaNayaganTeaser सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। फिल्म 9 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति और पोंगल जैसे प्रमुख त्योहारों से ठीक पहले रिलीज होगी।

ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। फिल्म के डायरेक्टर एच विनोथ हैं और इसका निर्माण KVN प्रोडक्शंस ने किया है। थलापति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इससे पहले उन्हें 2024 में आई फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किया था।

दीपिका कक्कड़ का बेटा रुहान हुआ 2 साल का, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ के कारण लाइमलाइट में हैं। वो स्टेज 2 कैंसर सर्जरी से उबर रही हैं। इस बीच दीपिका ने अपने बेटे रुहान के दूसरे जन्मदिन पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “दिन खत्म होने से पहले...मेरे मजबूत बच्चे को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं…मेरी हर दुआ तेरे लिए मेरे बच्चे। अल्लाह हमेशा खुश रखे हमेशा सलामत रखे...मम्मा तुमसे प्यार करती है…और मेरा रुहान मम्मा की जान है।”

इस वीडियो पर दिग्गज कॉमेडियन भारती सिंह सहित कई सेलेब्स और फैंस ने प्यार लुटाते हुए रुहान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी है। कुछ समय पहले दीपिका ने अपने व्लॉग में बताया था कि जब उन्हें कैंसर का पता चला, तब करीब एक महीने तक वो रात में रुहान को ब्रेस्टफीडिंग नहीं करा सकी थीं। इसका उन्हें बेहद मलाल है। इस वजह से वो कई बार रोईं भी।

बता दें कि दीपिका की शादी एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ हुई है। उनकी मुलाकात 'ससुराल सिमर का' सीरियल के सेट पर हुई थी। इसके बाद 2018 में उन्होंने शादी की। दीपिका ने सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलेब्स मास्टरशेफ’ के साथ वापसी की थी। हालांकि हेल्थ इश्यू के चलते उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक