न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खामेनेई का ऐलान – ईरान करेगा निर्णायक हमला, अमेरिका हो जाए तैयार

ईरान-इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री से बढ़ा तनाव! ट्रंप ने 3 परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा किया, ईरान ने दी पलटवार की चेतावनी। खामेनेई बोले– अब अमेरिका भुगतेगा अंजाम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 10:29:19

खामेनेई का ऐलान – ईरान करेगा निर्णायक हमला, अमेरिका हो जाए तैयार

इजराइल और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से चल रही जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। अब इसमें अमेरिका ने भी कूदकर हालात को और गंभीर बना दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर यह बड़ा दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के 3 प्रमुख परमाणु ठिकानों पर सटीक हमले कर उन्हें तबाह कर दिया है। इतना ही नहीं, हमले के तुरंत बाद अमेरिका ने शांति की बात भी कह डाली। लेकिन नाराज ईरान ने जवाब में दो टूक कहा है कि अगर शुरुआत अमेरिका ने की है, तो अब इसे खत्म भी हम ही करेंगे। ईरानी मीडिया ने इस हमले को “बड़ा अपराध” बताया है और कहा है कि अमेरिका ने ईरान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर गंभीर गलती की है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इजराइल भी हाई अलर्ट पर आ गया है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने तो सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को धमकी दे दी है। चैनल पर ग्राफिक्स के साथ दिखाया गया कि अब क्षेत्र में हर अमेरिकी नागरिक और सैनिक ईरान के “टारगेट” पर हैं। साफ शब्दों में कहा गया, “आपने (अमेरिका) इसे शुरू किया है, लेकिन अब खत्म करने की जिम्मेदारी हमारी है। अब पश्चिम एशिया में आपकी कोई जगह नहीं बची।”

‘अमेरिका को अब और भी भारी कीमत चुकानी होगी’ – खामेनेई

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने भी वॉशिंगटन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “अमेरिकियों को पहले से कहीं ज्यादा नुकसान और झटकों के लिए तैयार रहना चाहिए।” उनका यह बयान ना सिर्फ ईरान की नाराजगी दिखाता है बल्कि यह संकेत भी देता है कि ईरान अब बड़ी सैन्य प्रतिक्रिया की ओर बढ़ सकता है।

ईरान में खामेनेई के प्रतिनिधि होसैन शरीयतमादारी ने भी आगाह करते हुए कहा, “अब देरी की कोई गुंजाइश नहीं है। हमें तुरंत जवाब देना चाहिए। पहले कदम के रूप में हमें बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के अड्डे पर मिसाइल हमला करना चाहिए, साथ ही हमें होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी, ब्रिटिश, जर्मन और फ्रांसीसी जहाजों के लिए बंद कर देना चाहिए।” इससे साफ है कि तेहरान के भीतर अब निर्णायक कदम उठाने का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

ट्रंप ने खुद किया खुलासा – ‘हमने फोर्डो पर पूरा पेलोड गिराया’

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर पोस्ट डालकर दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के 3 अहम परमाणु ठिकानों – फोर्डो, नतांज और इस्फहान – पर बेहद सफलतापूर्वक हवाई हमला किया। उन्होंने कहा कि फोर्डो जैसे अत्यधिक संरक्षित स्थान पर भी पूरा बम पेलोड गिराया गया।

हालांकि ईरान की मीडिया का दावा कुछ और है। उनका कहना है कि हमलों से ठीक पहले ही इन तीनों ठिकानों को खाली करवा लिया गया था। इनमें सबसे अहम फोर्डो था, जहां एक भूमिगत यूरेनियम संवर्धन केंद्र स्थित है।

इजराइल भी आया अलर्ट मोड में

अमेरिकी हमले के बाद इजराइली सेना ने कहा कि ईरानी परमाणु ठिकानों को बड़ा नुकसान हुआ है। इजराइल ने अपने देश में अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया है और सिर्फ बेहद जरूरी गतिविधियों की ही इजाजत दी जा रही है। इजराइल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने देश के हवाई क्षेत्र को टेकऑफ और लैंडिंग के लिए बंद कर दिया है।

2 हफ्ते के वादे के बाद ट्रंप का अचानक हमला!

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ट्रंप की यह घोषणा उस बयान के महज दो दिन बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि वे दो हफ्तों में यह तय करेंगे कि ईरान पर हमला किया जाए या नहीं। इसके बावजूद उन्होंने हमला कर दुनिया को चौंका दिया।

युद्ध की यह शुरुआत 13 जून को इजराइल की उस कार्रवाई से हुई जब उसने ईरान पर यह कहकर हमला किया कि तेहरान अब परमाणु हथियार के बेहद करीब पहुंच चुका है। अब हालात तेजी से युद्ध की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। इजराइल ने यह भी दावा किया है कि उसने हाल ही में ईरान के 3 शीर्ष सैन्य कमांडरों को भी मार गिराया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब