न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की चुप्पी शर्मनाक..., ईरान पर अमेरिकी हमले से भड़कीं महबूबा मुफ्ती, विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान पर अमेरिकी हमले को लेकर महबूबा मुफ्ती ने OIC की निष्क्रियता और भारत की चुप्पी पर सवाल उठाए। बोलीं – भारत हमलावरों के साथ खड़ा नजर आ रहा है, ट्रंप की कार्रवाई ने दुनिया को संकट में डाल दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 2:53:54

भारत की चुप्पी शर्मनाक...,  ईरान पर अमेरिकी हमले से भड़कीं महबूबा मुफ्ती, विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान और इजराइल के बीच लगातार हो रहे खूनी संघर्ष के बीच शनिवार को इस्तांबुल में इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालात और खासतौर पर ईरान-इजराइल युद्ध को लेकर चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस कदम उठाए बिना ही बैठक समाप्त हो गई।

इस पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ईरान पर हुए हमले के बाद OIC की प्रतिक्रिया महज औपचारिकता बनकर रह गई है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “जिस पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश की थी, अब वही शायद पछता रहा होगा।”

“भारत की चुप्पी डराने वाली है”

महबूबा मुफ्ती ने भारत की विदेश नीति पर भी सीधा सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “भारत को हमेशा अंतरराष्ट्रीय मंच पर तटस्थ और सैद्धांतिक भूमिका निभाने वाले राष्ट्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज वह चुप है या हमलावरों के साथ खड़ा नजर आ रहा है। यह चुप्पी न सिर्फ निराशाजनक है बल्कि शर्मनाक भी।”

ट्रंप की कार्रवाई से हालात बदतर

महबूबा ने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला करना तनाव को और भी भड़का रहा है। उन्होंने चेताया कि यह दुनिया को एक वैश्विक संघर्ष की ओर धकेल रहा है। उन्होंने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप की इस कार्रवाई ने न सिर्फ मध्य पूर्व में हालात खराब किए हैं, बल्कि पूरी दुनिया की शांति को खतरे में डाल दिया है”।

“नोबेल की सिफारिश कर पछता रहा पाकिस्तान”

उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान उनके लिए नोबेल शांति पुरस्कार की सिफारिश की थी। महबूबा ने कहा कि ईरान पर हमले के बाद अब शायद पाकिस्तान को भी अपनी जल्दबाज़ी पर पछतावा हो रहा होगा।

ट्रंप ने खुद दी थी हमले की जानकारी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की पुष्टि की थी कि अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। साथ ही ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उसने शांति का रास्ता नहीं अपनाया, तो उसे और गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत