न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवेक ने कहा, जॉन 5 लाइन ठीक नहीं बोल पाते थे, साजिद मामले में नवीना ने बख्तियार पर किया पलटवार

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ‘कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘धन धना धन गोल’ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 12:37:01

2 News : विवेक ने कहा, जॉन 5 लाइन ठीक नहीं बोल पाते थे, साजिद मामले में नवीना ने बख्तियार पर किया पलटवार

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ‘कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘धन धना धन गोल’ में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और एक्टर जॉन अब्राहम के बीच कुछ मुश्किलें सामने आ गई थीं। हाल ही में विवेक ने एक इंटरव्यू में फिल्म के सेट और जॉन की एक्टिंग को लेकर खुलकर बात की है। विवेक ने कहा कि फिल्म में जॉन फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के कहने पर शामिल हुए थे। तब जॉन से 5 लाइनें भी ठीक से नहीं बोली जाती थीं। जॉन के साथ डायलॉग डिलिवरी में काफी दिक्कतें आती थीं। जॉन से डायलॉग अलग-अलग हिस्सों में बुलवाने पड़ते थे, जो मेरे और टीम दोनों के लिए मुश्किल हो जाता था।

जॉन के साथ सींस में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, क्योंकि जॉन के डायलॉग सीक्वेंस को बार-बार रीटेक लेना पड़ता था और सींस में जॉन का चेहरा और पैर अलग-अलग शूट करने पड़ते थे। ये आपकी समस्या है। ऐसे में आपको किस बात के इतने पैसे मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ, अरशद वारसी पूरी जान से मेहनत कर रहे थे और डायलॉग्स में भी कभी कटौती की मांग नहीं की। बता दें फिल्म के सेट पर काफी तनाव रहा था। उसी दौरान जॉन और एक्ट्रेस बिपाशा बसु का ब्रेकअप हुआ था, जिस कारण शूटिंग में और मुश्किलें बढ़ गई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 19 करोड़ रुपए का था और इसने 22 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म में बिपाशा, कुशल पंजाबी, बोमन ईरानी, दलीप ताहिल और दिब्येंदु भट्टाचार्या भी थे। विवेक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स : राइट टू लाइफ’ है। इसमें 1940 के बंगाल की राजनीति और उस दौर के संघर्षों को दिखाया गया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और गोविंद नामदेव जैसे कलाकार हैं। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

2 News : विवेक ने कहा, जॉन 5 लाइन ठीक नहीं बोल पाते थे, साजिद मामले में नवीना ने बख्तियार पर किया पलटवार

नवीना बोले ने साजिद खान पर लगाए यौन शोषण के आरोप तो बख्तियार ने उठाए सवाल

टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले ने हाल ही फिल्ममेकर साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस पर एक्टर बख्तियार ईरानी ने नवीना की नीयत और बयान की टाइमिंग पर सवाल उठाए, जिस पर एक्ट्रेस ने पलटवार किया है। नवीना का दावा है कि घटना साल 2006 की है, जब वह फिल्म ‘हे बेबी’ के सिलसिले में साजिद से मिली थीं। एक प्रोफेशनल मीटिंग के लिए उन्हें साजिद ने घर बुलाया और वहां कैमरे के सामने कपड़े उतारने को कहा, जिससे वह असहज और अनसेफ फील करने लगी थीं।

इस पर बख्तियार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मीटिंग ऑफिस या पब्लिक प्लेस पर होती है, घर पर क्यों गईं? और इतने साल बाद अब क्यों बोल रही हैं? महिलाओं को खुद को आसान टारगेट बताना बंद करना चाहिए और अगर कुछ गलत हुआ था तो उसी समय सामने आना चाहिए था।” बख्तियार को जवाब देते हुए नवीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, “दुख की बात है कि आप, जो खुद इंडस्ट्री से हैं, मेरी सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं।

मैं ये सोचकर गई थी कि वह ऑफिस होगा, लेकिन वह उनका घर निकला और मुझे आप जैसे इंसान को सफाई देने की कोई जरूरत नहीं। मैंने मीडिया को बुलाकर यह बयान नहीं दिया बल्कि एक पॉडकास्ट में कास्टिंग काउच से जुड़ा सवाल पूछा गया था, जिसका मैंने जवाब दिया। मैं अपनी सच्चाई पर कायम हूं। सही बात कहना कभी गलत नहीं होता। विक्टिम को दोष देना बंद करें।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल