न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘राजा रघुवंशी से ही शादी होगी’ – सोनम की ना पर भारी पड़ी इस शख्स की जिद, वार्निंग को किया नजरअंदाज

सोनम रघुवंशी ने साफ कहा था कि वह राजा से शादी नहीं करना चाहती, मगर पिता की जिद और इमोशनल ब्लैकमेल ने एक खौफनाक अंजाम को जन्म दे दिया। पढ़िए इस केस की दिल दहला देने वाली पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 12:55:40

‘राजा रघुवंशी से ही शादी होगी’ – सोनम की ना पर भारी पड़ी इस शख्स की जिद, वार्निंग को किया नजरअंदाज

इंदौर के मशहूर कारोबारी राजा रघुवंशी आज अगर ज़िंदा होते, तो शायद हालात कुछ और होते… अगर सोनम रघुवंशी को अपने फैसले पर चलने की आज़ादी मिलती, अगर उसे ज़बरदस्ती एक रिश्ते में ना धकेला गया होता। दरअसल, सोनम ने परिवार के सामने साफ कहा था—"मैं राजा से शादी नहीं करूंगी।" लेकिन उसके घर में कोई ऐसा था, जिसने अपनी भावनात्मक ज़िद से सबको हिला दिया। सोनम के पिता देवी सिंह ने दो टूक कहा था—"शादी होगी तो बस राजा से ही… नहीं तो मैं अपनी जान दे दूंगा।" और यही जिद इस दर्दनाक कहानी की शुरुआत बन गई।

बताया जा रहा है कि सोनम के पिता देवी सिंह ने उसे साफ कह दिया था कि वह सिर्फ राजा से ही शादी करेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि यह फैसला उनका है और वही अंतिम होगा। उन्होंने सोनम से कहा कि लड़का अच्छा है, परिवार भला है, और यही रिश्ता मंज़ूर है। इस रिश्ते को और पुख्ता करने के लिए, सोनम के भाई गोविंद ने भी राजा को पसंद कर पिता को बताया था। फिर कुंडली मिलाई गई और शादी तय हो गई।

जब लड़की की नहीं सुनी जाती बात…

कुंडली मिलते ही जैसे सब कुछ पक्का मान लिया गया। लेकिन यहीं से सोनम की नाराजगी और विरोध की शुरुआत हुई। उसने मां-पिता से खुलकर कहा कि वह राजा से शादी नहीं करना चाहती। जब उससे वजह पूछी गई, तो उसने कहा कि वह भाई गोविंद के साथ बिजनेस में जुड़ना चाहती है, अपना करियर बनाना चाहती है। मगर उसके जवाबों में पिता देवी सिंह को कुछ अधूरापन और झूठ का एहसास हुआ।

एक लड़की की चुप्पी का शोर

सूत्रों का कहना है कि पिता देवी सिंह को लगने लगा था कि सोनम कुछ छुपा रही है, और इसीलिए उन्होंने अपनी मर्जी थोप दी। उन्होंने बेटी से कहा—"शादी सिर्फ मेरी मर्जी से होगी, और वो होगी राजा से ही।" सोनम ने मां से भी साफ कहा था—"शादी तो कर लूंगी, लेकिन इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।" तब शायद किसी ने उसके उस वाक्य को गंभीरता से नहीं लिया।

और फिर हो गई वो शादी, जिसका अंजाम मौत था


11 मई को शादी हो गई। परिवार खुश था, रिश्तेदारों ने बधाई दी, तस्वीरें खिंचीं… लेकिन किसी को नहीं पता था कि इस रिश्ते की डोर बहुत जल्द खून से सनी दिखाई देगी। 21 मई को दोनों हनीमून के लिए शिलांग गए और 2 जून को राजा की लाश एक खाई में मिली। जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी।

अब सब न्यायिक हिरासत में, लेकिन सवाल बाकी हैं


मास्टरमाइंड राज कुशवाह था, जो आज भी न्यायिक हिरासत में है, बाकी आरोपी भी जेल में हैं। लेकिन जो सवाल रह गए हैं—क्या एक बेटी की ज़िद को समझा नहीं जाना चाहिए था? क्या एक पिता की भावनात्मक धमकी एक ज़िंदगी की कीमत बन गई?

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी