न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणदीप को मंडप में टॉयलेट करने के लिए मिला था कटोरा, एक्टर ने कहा, आजकल अकेले हो गए हैं सलमान

रणदीप हुड्डा (48) प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में करीब दो दशक हो चुके हैं। रणदीप हर फिल्म में अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 11:40:12

2 News : रणदीप को मंडप में टॉयलेट करने के लिए मिला था कटोरा, एक्टर ने कहा, आजकल अकेले हो गए हैं सलमान

रणदीप हुड्डा (48) प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में करीब दो दशक हो चुके हैं। रणदीप हर फिल्म में अपनी एक्टिंग से फैंस का ध्यान खींच लेते हैं। वे इसके लिए काफी मेहनत करते हैं। रणदीप की पर्सनल लाइफ की बात करें तो कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने साल 2023 में एक्ट्रेस लिन लैशराम के साथ मणिपुरी रीति-रिवाज से शादी की थी। अब अभिनेता ने शादी को लेकर कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। रणदीप ने मिड डे के साथ बातचीत में कहा कि लिन के साथ मेरी शादी सिर्फ खूबसूरत ही नहीं थी, बल्कि सांस्कृतिक तौर भी बहुत खास थी।

अभिनेता ने बताया कि मणिपुर में उनकी शादी उनके लिए काफी अलग एक्सपीरियंस थी। रणदीप ने कहा कि वहां जब आप एक बार मंडप पर पहुंच जाते हैं, आपको भगवान की तरह माना जाता है। मुझे बाथरूम का इस्तेमाल करने तक की परमिशन नहीं थी। मुझे पेशाब करने के लिए एक कटोरा थमा दिया गया था। ऊपर छाता, एकदम स्टिफ पॉस्चर और दो घंटे की सख्त पाबंदियां। एक बार अगर दूल्हे ने अपने सिर पर चीजें रख लीं, तो उसे अपना सिर हिलाने तक की इजाजत नहीं होती। आपको गरिमामय दिखना होता है। मुझे दो घंटे तक सीधी पीठ और सिर को ऊंचा करके बैठना पड़ा।

लिन के लिए भी यह बिलकुल आसान नहीं था। सोने की परतों से सजी, उसके पास भी एक ट्यूटर था जो हर कदम पर उसका मार्गदर्शन कर रहा था। और जब वह आम दुल्हनों की तरह मुस्कुराई, तो उसे ऐसा करने से मना कर दिया गया। कुछ ने फुसफुसाते हुए कहा कि 'मुस्कुराओ मत' यह बहुत ही गंभीर था। मेरी शादी के दौरान बाहर सिविल वॉर छिड़ा था और हमारे फेरे हवा में एके-47 की फायरिंग के साथ खत्म हुए। ये कोई आम बॉलीवुड शादी नहीं थी। ये मेरे और लिन के लिए एक फिल्मी और बेहद खूबसूरत पल थे, जो हमारे दिलों पर हमेशा के लिए छप गए। बता दें रणदीप हरियाणा से हैं।

randeep hooda,actor randeep hooda,lin laishram,actress lin laishram,randeep lin,randeep lin marriage,Salman Khan,sunny deol

रणदीप हुड्डा ने सलमान खान और सनी देओल को लेकर कही यह बात

रणदीप ने अपने करिअर और इंडस्ट्री के अनुभवों को भी साझा किया। जब उनसे सलमान खान के साथ रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे बहुत समझदार और क्रिएटिव इंसान हैं। मुझे लगता है कि आजकल वे थोड़े अकेले हो गए हैं। उन्होंने मुझे हमेशा अच्छा इंसान बनने की सलाह दी। लोगों से अच्छा व्यवहार कैसे करें और कैसे उनकी मदद करें, ये बातें वो बहुत सच्चे दिल से कहते हैं। रणदीप ने सलमान के साथ ‘किक’, ‘सुल्तान’ और ‘राधे’मूवी में काम किया है।

इन फिल्मों में उनकी कैमिस्ट्री और एक्शन सीन को काफी पसंद किया गया था। रणदीप ने सनी के साथ काम को लेकर बोला कि एक्शन सीन सनी और सलमान को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं, क्योंकि जब आप उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं, तो लगता है कि वे ही इस तरह के रोल निभा सकते हैं। ये दोनों सितारे इंटरनेट के आने से पहले भी सुपरस्टार थे और आज भी लोग उनके दीवाने हैं। हमने तो अपने कमरे की अलमारी में इनके पोस्टर तक चिपकाए होते थे। उल्लेखनीय है कि रणदीप की पिछली फिल्म ‘जाट’ थी, जिसमें लीड एक्टर सनी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी