Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल के शो में सलमान ने पहली बार बताईं उनकी ये बीमारियां, सोहेल की शादी को लेकर कसा तंज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन शुरू हो गया है। शनिवार (21 जून) को टेलीकास्ट हुए शो के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 2:01:05

2 News : कपिल के शो में सलमान ने पहली बार बताईं उनकी ये बीमारियां, सोहेल की शादी को लेकर कसा तंज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन शुरू हो गया है। शनिवार (21 जून) को टेलीकास्ट हुए शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (59) ने गेस्ट के तौर पर शिरकत की। सलमान ने अपनी सेहत, पर्सनल लाइफ और घर-परिवार की बातों का खुलासा किया। शो के दौरान सलमान ने बताया कि वे कितनी प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे हैं। सलमान ने कहा कि आजकल छोटी-छोटी बातों पर कपल्स में तलाक हो जाते हैं। तलाक तो चलो ठीक है लेकिन वो आधा पैसा लेकर चली जाती है। इसके बाद भी भी काम करना जारी रखते हैं।

हम ये जो रोजाना की हड्डियां तुड़वा रहे हैं, पसलियां टूट गई हैं। ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहे हैं। एन्यूरिज्म है ब्रेन में उसका इलाज करवा रहे हैं। एवी मालफॉर्मेशन है, उसका इलाज चल रहा है। ये सब मेरी जिंदगी में चल रहा है और जहां उनका मूड खराब हो गया, वो हमारा आधा पैसा लेके चली। ये छोटी उम्र में होता तो ठीक था, फिर से कमा लेते। अब वापस से ऐसा नहीं होता। सलमान की इतनी सारी बीमारियां जानने के बाद फैंस परेशान हैं। वे चाहते हैं कि उनके प्रिय हीरो हमेशा पूरी तरह से ठीक रहें।

गौरतलब है कि इससे पहले सलमान ने साल 2017 में अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' की एक इवेंट के दौरान भी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के बारे में बात की थी। उन्होंने दुबई में आयोजित की गई इवेंट में कहा था कि वे एक ऐसे डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं जिसमें उनके चेहरे पर तेज दर्द होता है। हालांकि अब यह पहली बार है जब सलमान ने अपनी इतनी सारी बीमारियों के बारे में बताया है।
Salman Khan,superstar salman khan,salman khan health,kapil sharma show,salman kapil,sikandar movie,sohail khan,seema sajdeh सलमान ने सुनाया सोहेल-सीमा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

शो में सलमान ने छोटे भाई एक्टर व फिल्ममेकर सोहेल खान की शादी को लेकर तंज कसा। सलमान ने कहा कि हमारे घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं। एक बार अविनाश गोवारिकर, जो अब एक फेमस फोटोग्राफर हैं, मुंबई में रहने के लिए घर तलाश रहे थे। उन्होंने कुछ दिन हमारे घर में रहने की जगह मांगी लेकिन वो कई साल हमारे घर से निकले ही नहीं।

उन्हें घर का माहौल इतना पसंद आ गया था। उसी दौरान सोहेल ने भाग कर शादी कर ली। अब वो भी भाग गई है। अविनाश, सोहेल के बेड पर सो रहे थे, तो उसने उन्हें जाकर उठाया। मैं अब शादी कर चुका हूं अब खाली करो। सोहेल की यह बात सुन अविनाश ने कहा कि यह कोई बात नहीं होती, तुम ऐसे कैसे शादी कर सकते हो? तुम्हें मुझे बताना चाहिए था, मैं क्यों जाऊं? सलमान के इस मजाक पर अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू हंस पड़े।

बता दें साल 1998 में सोहेल और सीमा सजदेह ने घर से भाग कर शादी कर ली थी। बाद में दोनों का निकाह कराया गया। शादी के बाद साल 2001 में सीमा ने बेटे निर्वान को जन्म दिया और साल 2011 में सरोगेसी से छोटे बेटे युवान की मां बनीं। कुछ समय पहले एक नेटफ्लिक्स शो के दौरान सीमा ने बताया था कि उनकी जिंदगी में उनका पहला प्यार है जिससे उनकी सगाई हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका