न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, शादी से आज़ादी पाने के लिए सोते पति पर डाला खौलता तेल, दरवाजा बाहर से बंद कर छोड़ा तड़पता

राजस्थान के झालावाड़ में पत्नी ने शादी से छुटकारा पाने के लिए सोते पति पर खौलता तेल डाल दिया और बाहर से कमरा बंद कर दिया। अवैध संबंध और यूट्यूब पर मर्डर के तरीके खोजने की साजिश का हुआ खुलासा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 2:51:49

पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, शादी से आज़ादी पाने के लिए सोते पति पर डाला खौलता तेल, दरवाजा बाहर से बंद कर छोड़ा तड़पता

पिछले कुछ दिनों में देशभर से पत्नियों द्वारा पतियों पर हमले की चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें कई बार रिश्तों की कड़वाहट हत्या जैसे जघन्य अपराधों में बदलती दिख रही है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले से सामने आया है, जहां एक महिला ने शादी से छुटकारा पाने के लिए अपनी सोच की सारी सीमाएं पार कर दीं।

यूट्यूब पर सर्च किए मर्डर के तरीके, फिर अपनाया खौलते तेल वाला प्लान

झालावाड़ के भवानीमंडी कस्बे के रामनगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति को मारने की कोशिश की, और इसके लिए उसने पहले यूट्यूब पर कई तरीके खंगाले। जब उसे कोई खास रास्ता नहीं मिला, तो उसने खौफनाक कदम उठाते हुए सोते हुए पति पर गर्म तेल उड़ेल दिया और कमरे को बाहर से बंद कर दिया।

पति तड़पता रहा, पत्नी रही बेपरवाह

14 जून की रात आरोपी पत्नी सरोज ने मौके का फायदा उठाकर सोते पति मनीष पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। मनीष दर्द से चिल्लाता रहा, मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन सरोज ने दरवाजा नहीं खोला। आसपास के लोग शोर सुनकर जागे, तब जाकर सरोज ने दरवाजा खोला। तब तक मनीष बुरी तरह से झुलस चुका था। वह तुरंत अपनी बहन को फोन कर भवानीमंडी अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे झालावाड़ रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज जारी है।

प्रेम संबंध बना साजिश की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सरोज राठौर का अपने किरायेदार रामसेवक से अवैध संबंध था, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पति मनीष को जब इस बात की भनक लगी तो उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। धीरे-धीरे झगड़े बढ़ते गए और रामसेवक मकान छोड़कर चला गया। बावजूद इसके, सरोज अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश में लगी रही।

तीन महीने से अलग रह रहे थे दोनों

पति-पत्नी के रिश्ते में इतनी दूरी आ चुकी थी कि दोनों पिछले तीन महीनों से अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। लेकिन सरोज के मन में शायद पहले से ही पति को खत्म करने का विचार चल रहा था। शनिवार रात को उसने पूरी तैयारी के साथ हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक सरोज लंबे समय से मोबाइल पर मर्डर के तरीके खोज रही थी।

जांच जारी, पत्नी पर केस दर्ज

फिलहाल मनीष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने सरोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इसमें रामसेवक की भी कोई भूमिका रही है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?