Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ठंडा पानी : गले में उतरते ही एनर्जी आना शुरू, इन समस्याओं को मिटाने में करे मदद

ज़रा सोचिए- धूप और लू भरे दिन के बाद घर आकर आपको सबसे पहले क्या चाहिए होता है? ठंडा पानी। जैसे ही ठंडा पानी गले में ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 1:31:54

ठंडा पानी : गले में उतरते ही एनर्जी आना शुरू, इन समस्याओं को मिटाने में करे मदद

ज़रा सोचिए- धूप और लू भरे दिन के बाद घर आकर आपको सबसे पहले क्या चाहिए होता है? ठंडा पानी। जैसे ही ठंडा पानी गले में उतरता है वैसे ही शरीर में एनर्जी आनी शुरू हो जाती है क्योंकि ठंडे पानी के भी अपने फायदे होते हैं। हर इंसान को पूरे दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। खासकर गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है जिस कारण शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी निकलता है और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर पानी पीते रहें। ठंडा पानी पीने के फायदे शरीर के तापमान को बनाए रखने के अलावा कई सारे फायदे देता है।


cold water,cold water benfits,energy,water glass,hydrate,calorie,weight,metabolism,healthy hair and skin,health article in hindi हाइड्रेट रखने में मदद

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी से बेहतर और क्या हो सकता है। कई अध्ययन में यह कहा गया है कि ठंडा पानी शरीर के द्वारा जल्दी अब्जॉर्ब किया जाता है जिससे शरीर में पानी कमी होने के आसार कम हो जाते हैं। गर्मियों में ठंडा पानी पीने के फायदे बढ़ जाते हैं क्योंकि गर्मियों में ठंडे पानी की मदद से शरीर ठंडा रहता है।

धूप से आने के थोड़ी देर बाद ठंडा पानी पीने से तुरंत एनर्जी मिलने में मदद मिलती है। इसके अलावा कसरत के बाद भी ठंडा पानी पीने के फायदे मिलते हैं। कसरत के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिसके बाद ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है। ठंडे पानी से नहाने से भी शरीर फ्रेश हो जाता है और थकान दूर होने में मदद मिलती है।


cold water,cold water benfits,energy,water glass,hydrate,calorie,weight,metabolism,healthy hair and skin,health article in hindi वजन कम करने के लिए

क्या आपको पता है वजन कम करने के लिए ठंडे पानी के फायदे भी आपकी मदद कर सकते हैं। गर्मियों में समय-समय पर पानी पीना बेहद जरूरी है जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो जाए। आपको बता दें कि ठंडा पानी पीने से शरीर को दोबारा से सामान्य तापमान आने में समय और मेहनत लगती है जिससे कुछ कैलोरी भी बर्न होती है। कैलोरी बर्न होने का मतलब है कि वजन कम होने में मदद मिलना। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप सिर्फ ठंडे पानी का सेवन करेंगे। इसके साथ ही बैलेंस डाइट, कसरत आदि भी बेहद जरुरी हैं।


cold water,cold water benfits,energy,water glass,hydrate,calorie,weight,metabolism,healthy hair and skin,health article in hindi मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद

क्या आपको पता है कि ठंडा पानी पीने के फायदे मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं। कई अध्ययन में यह पाया गया है कि ठंडा पानी पीने से शरीर को अंदर का तापमान सामान्य बनाए रखने में ज्यादा मेहनत लगती है। इस दौरान मेटाबोलिज्म बढ़ता और कैलोरी बर्न होती है। ठंडे पानी के कारण शुगर और फैट भी बर्न होने में मदद मिलती है।


cold water,cold water benfits,energy,water glass,hydrate,calorie,weight,metabolism,healthy hair and skin,health article in hindi स्वस्थ बाल और त्वचा के लिए

सर्दियों में सबसे ज्यादा बालों की दिक्कत से जुड़ी दिक्कत होती है क्योंकि गर्म पानी से बाल धोने पर डैंड्रफ हो जाता है। यहां पर ठंडे पानी के फायदे मदद करते हैं। ठंडे पानी से बाल धोने पर डैंड्रफ नहीं होता है इसके साथ बालों की जड़ें मजबूत होती है और बालों में नमी भी बनी रहती है। अगर आपकी त्वचा सूखी रहती है तो आप ठंडे पानी से नहाना शुरू करें। ऐसा करने से त्वचा में नमी बनी रहती है और सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के तुरंत बाद आप त्वचा पर नारियल का तेल लगा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology