न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद बच्चों में दिख सकते हैं ये साइड इफेक्ट, लें डॉक्टरों की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर्स का कहना है कि वैक्सीन लगने के बाद पैरेन्ट्स को बच्चों का ख्याल रखने की बेहद जरुरत है क्योंकि जिस तरह 18 और 60 प्लस के एज ग्रुप के लोगों में वैक्सीनेशन के कुछ संभावित साइड इफेक्ट दिखे थे, हो सकता है वो बच्चों में भी नजर आएं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 10:11:08

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद बच्चों में दिख सकते हैं ये साइड इफेक्ट, लें डॉक्टरों की सलाह

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच वैक्सीन का चौथा चरण 3 जनवरी 2022 शुरू हो गया है। चौथे चरण में 15 से 18 आयु वर्ग के स्कूली बच्चों व किशोरों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पहले दिन ही 41 लाख बच्चों को कोरोना का टीका लगाया गया, वहीं अबतक एक करोड़ से ज्यादा बच्चों को कोरोना टीकाकरण हो चुका हैं। आपको बता दे, वैक्सीन का पहला डोज लेने के 4 हफ्ते बाद सेकेंड डोज लगेगी और उसके भी 4 हफ्ते बाद बच्चों में इम्यूनिटी विकसित होगी और उसके बाद भी पूरी सुरक्षा रखनी काफी जरूरी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर्स का कहना है कि वैक्सीन लगने के बाद पैरेन्ट्स को बच्चों का ख्याल रखने की बेहद जरुरत है क्योंकि जिस तरह 18 और 60 प्लस के एज ग्रुप के लोगों में वैक्सीनेशन के कुछ संभावित साइड इफेक्ट दिखे थे, हो सकता है वो बच्चों में भी नजर आएं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। ये हल्के साइड इफेक्ट दिखाते हैं कि वैक्सीन ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। आज हम आप उन्ही साइड इफेक्ट के बारे में बताने जा रहे है जो वैक्सीन लगने के बाद आपके बच्चों में दिख सकते हैं...

coronavirus,corona vaccination,india covid vaccination,vaccination side effects,children vaccination india

- हाथ में जहां पर वैक्सीन लगाई गई है तो बच्चों को उस जगह पर लाल निशान के साथ दर्द महसूस हो सकता है। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, वैक्सीनेशन का लाल निशान और दर्द को कम करने में मदद के लिए टीकाकरण वाली जगह पर एक ठंडा, नरम कपड़ा रखना सही रहेगा।

- किशोरों में किसी भी टीके के बाद बेहोशी आम बात है। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, वैक्सीनेशन के बाद लगभग 15 मिनट तक बैठना या लेटना बेहोशी को रोकने में मदद कर सकता है। इसी कारण वैक्सीनेशन के बाद वैक्सीन सेंटर डॉक्टर वैक्सीनेटेड लोगों को थोड़ी देर अपनी देखरेख में रखते हैं।

- स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर के मुताबिक, वैक्सीनेशन के बाद बच्चों में हल्का बुखार भी देखने मिल सकता है। 18 और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को हल्का बुखार आने पर टेबलेट लेने की सलाह दी गई थी, लेकिन अगर आपके बच्चे को बुखार आया है तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर उनके द्वारा बताई हुई दवाई का सेवन कर सकते हैं।

coronavirus,corona vaccination,india covid vaccination,vaccination side effects,children vaccination india

- वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चों को थकान और बदन दर्द की समस्या भी हो सकती है। अगर आप भी बच्चों में इस तरह का लक्षण दिखाई दे तो घबराने की जगह CDC के बताए मुताबिक, आराम करने दें और उन्हें अधिक मात्रा में पेय पदार्थ दें। पेय पदार्थ में पैक्ड लिक्विड का सेवन न कराएं।

- चक्कर आना वैक्सीन लगवाने का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। वैक्सीनेशन के बाद कुछ बच्चों को चक्कर आने से घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा तब होता है जब बच्चे खाली पेट वैक्सीन ले लेते हैं। इसलिए माता-पिता जरुर ध्यान रखे कि बच्चे खाली पेट वैक्सीन न ले। अगर इनके अलावा कोई लक्षण दिखते हैं, जो आपको लगते हैं कि वो माइल्ड नहीं हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल