Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें घर पर कैसे तैयार करे च्यवनप्राश और इसके नियमित सेवन से होने वाले फायदों के बारे में

सर्दियों के मौसम में च्यवनप्राश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को कई तरह की मौसमी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 7:12:33

जानें घर पर कैसे तैयार करे च्यवनप्राश और इसके नियमित सेवन से होने वाले फायदों के बारे में

सर्दियों के मौसम में च्यवनप्राश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को कई तरह की मौसमी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनाता है। च्यवनप्राश विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियों, हर्बल अर्क और प्रसंस्कृत खनिजों से तैयार किया जाता है। भारत में स्वास्थ्य में सुधार और बीमारियों को रोकने के लिए इसे व्यापक रूप से बेचा और खाया जाता है। च्यवनप्राश में एंटी-एजिंग गुण पाया जाता है। यह विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सिडेंट की खुराक के अस्तित्व में आने से पहले सबसे अधिक सराहा जाने वाला खाद्य पदार्थ है। च्यवनप्राश (12-28 ग्राम) की सामान्य खुराक सुबह खाली पेट दूध के साथ सेवन करना चाहिए। ज्यादातर लोग च्यवनप्राश को बाजार से ही खरीदते है। लेकिन, आज हम आपको घर पर ही च्यवनप्राश बनाने का तरीका बताने वाले (Chyawanprash Recipe in Hindi) हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
chyawanprash,chyawanprash recipe,home made chyawanprash recipe,health benefits of eating chyawanprash,chyawanprash recipe in hindi सामग्री

आंवला- 1/2 किलो
किशमिश- 50 ग्राम
खजूर - 10
घी - 100 ग्राम
हरी इलायची - 7-8
लौंग - 5 ग्राम
काली मिर्च - 5 ग्राम
गुड़ - 1/2 किलो
दालचीनी - एक टुकड़ा
सोंठ - 10 ग्राम
जीरा - 1 चम्मच
चक्रफूल - 1
जायफल - 5 ग्राम
केसर - 1 चुटकी chyawanprash,chyawanprash recipe,home made chyawanprash recipe,health benefits of eating chyawanprash,chyawanprash recipe in hindi च्यवनप्राश बनाने की विधि-

- घर पर च्यवनप्राश बनाने के लिए सबसे पहले आप हरी इलायची, जीरा, काली मिर्च, दालचीनी, जायफल, सोंठ, तेजपत्ता, लौंग, और चक्रफूल सभी को डालकर कर मिक्सी में पीस लें।
- इसके बाद आंवला लें और धोकर कुकर में पानी डालकर दो सीटी तक पकाएं।
- इसके बाद आंवला निकालकर रख दें।
- बचे पानी में खजूर और किशमिश डालकर 10 मिनट उबालें।
- इसके बाद आंवले का बीज निकालकर उसे किशमिश और खजूर के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक पैन लें और उसमें घी डालें।
- फिर उसमें गुड़ डालकर गुड़ की चाशनी बना लें।
- फिर इसमें आंवले का पेस्ट मिक्स कर दें।
- इसे 5 मिनट पकाएं और फिर सूखे मसाले मिक्स करें।
- इसके बाद 5 मिनट पकाएं।
- आपका च्यवनप्राश तैयार है ।
- ठंडा होते ही इसे एयर टाइट डब्बे में स्टोर करके रख दें।
- रोज 1 चम्मच च्यवनप्राश खाएं और स्वस्थ्य रहें। chyawanprash,chyawanprash recipe,home made chyawanprash recipe,health benefits of eating chyawanprash,chyawanprash recipe in hindi च्यवनप्राश सेवन के फायदे

- च्यवनप्राश का सेवन करना, शरीर में गर्माहट पैदा कर ठंड के दुष्प्रभावों से बचाता है।

- च्यवनप्राश खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है और मौसमी बिमारियों से बचाव होता है।

- सर्दी, खांसी, फ्लू और कफ हो जाने पर च्यवनप्राश खाना फायदेमंद होता है। सर्दी में प्रतिदिन सुबह और शाम के समय च्यवनप्राश खाने से सर्दी से पैदा होने वाली बीमारियां नहीं होती।

- च्यवनप्राश का सेवन पाचन से जुड़ी परेशानियों में भी फायदेमंद रहता है, इसे रोजाना खाने से पाचन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और पाचन तंत्र को भी मजबूती मिलती है।

- च्यवनप्राश में आंवला और अन्य जड़ी बूटियां होती है, जो शरीर को विटामिन और मिनरल्स देता है और इससे आपकी क्रियाशीलता में वृद्धि होती है साथ ही सेक्स पावर में भी बढ़ोतरी होती है। chyawanprash,chyawanprash recipe,home made chyawanprash recipe,health benefits of eating chyawanprash,chyawanprash recipe in hindi - अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो च्यवनप्राश खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना च्यवनप्राश खाना आपके सफेद होते बालों को भी काला करने की क्षमता रखता है। इससे नाखून भी मजबूत होते हैं।

- सर्दी में खांसी होना आम बात है, लेकिन अगर आप पुरानी खांसी से भी परेशान हैं, तो च्यवनप्राश जरूर खाएं। इससे आपको खांसी से बिल्कुल निजात मिल जाएगी। इसके अलावा च्यवनप्राश आपके हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।

- छोटे बच्चों में होने वाली कई समस्याएं सिर्फ च्यवनप्राश खाने से दूर हो सकती हैं। सर्दी के कारण भी बच्चे सेहत से जुड़ी परेशानियों से जूझते हैं। च्यव नप्राश का नियमित सेवन बच्चों को अंदरूनी शक्ति देता है।

- बच्चे हों या बड़े, रोजाना च्यवनप्राश का सेवन दिमाग की सक्रियता को बढ़ाता है और एकाग्रता में वृद्धि करता है। इसके सेवन से मानसिक तनाव में कमी आती है और दि‍माग स्वस्थ रहता है।

- यह शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई तक हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा यह रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार है।

- महिलाओं के लिए भी च्यवनप्राश खाना लाभकारी साबित होता है। अगर माहवारी नियमित नहीं हो रही हो, तो रोजाना च्यवनप्राश का सेवन आपको मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों से दूर रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology