न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के दिनों में कर रहे हैं यात्रा तो पानी के साथ जरूर रखें ये 10 फूड, रहेंगे हाइड्रेटेड

गर्मियों के इन दिनों में शरीर को पानी की बहुत जरूरत होती हैं। शरीर में पानी पसीने के रूप में बाहर निकल जाता हैं और पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन होने लगता हैं जिसके परिणामस्वरुप सिरदर्द, चक्कर आना, जी खराब होना या कई अन्य परेशानियां उत्पन्न होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Apr 2022 2:52:06

गर्मियों के दिनों में कर रहे हैं यात्रा तो पानी के साथ जरूर रखें ये 10 फूड, रहेंगे हाइड्रेटेड

गर्मियों के इन दिनों में शरीर को पानी की बहुत जरूरत होती हैं। शरीर में पानी पसीने के रूप में बाहर निकल जाता हैं और पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन होने लगता हैं जिसके परिणामस्वरुप सिरदर्द, चक्कर आना, जी खराब होना या कई अन्य परेशानियां उत्पन्न होती हैं। ऐसे में आपके पास हमेशा पानी होना चाहिए। वही, अगर आप गर्मियों के दिनों में यात्रा कर रहे हैं तो पानी के साथ आपके पास कुछ ऐसे आहार भी होने चाहिए जो आपको हाइड्रेटेड रखने का काम करें ताकि सेहत बनी रहे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो पानी से भरपूर होते हैं और बॉडी को हाइड्रेट रखते हुए एनर्जी प्रदान करते हैं। तो आइये जानते हैं इन फ़ूड के बारे में...

summer,food,summer food,healthy food,Health tips

अंगूर

आप गर्मियों की थकान को दूर करने के लिए अंगूर का सेवन कर सकते हैं। ये विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। साथ ही ये आपके शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, अंगूर का नियमित सेवन करने से धूप से आपकी स्किन की रक्षा हो सकती है। इसमें बहुत से एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो धूप की हानिकारक किरणों से आपकी स्किन की रक्षा करते हैं। आप नाश्ते में या बाहर धूप में निकलते समय अंगूर को अपने साथ रख सकते हैं।

summer,food,summer food,healthy food,Health tips

टमाटर

टमाटर में लगभग 90% पानी होता है। करी में इसका इस्तेमाल आमतौर से किया जाता है। टमाटर विटामिन ए से भरपूर होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करता है। ये आंखों की रोशनी में सुधार करता है। ये त्वचा को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है।

summer,food,summer food,healthy food,Health tips

डार्क चॉकलेट

गर्मी की धूप से बचने के लिए आप अपने साथ डार्क चॉकलेट रख सकते हैं। इसके सेवन से आप दिनभर एक्टिव रहते हैं क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट्स से समृद्ध होती है, जो आपके शरीर की थकान को दूर करती हैं। इसे खाने से आपकी त्वचा की धूप से रक्षा हो सकती है। साथ ही धूप के कारण चक्कर, सिर दर्द, आंखों के आगे धुंधलेपन की समस्या से भी बचा जा सकता है।

summer,food,summer food,healthy food,Health tips

खीरा

खीरा पानी से भरपूर होता है। इसमें लगभग 90% पानी होता है। इसमें पोटैशियम होता है। ये हीटस्ट्रोक को रोक सकता है। खीरा मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल खीरे में फिसेटिन नामक एक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होता है। ये मस्तिष्क के बेहतर कामकाज में मदद करता है।

summer,food,summer food,healthy food,Health tips

अनार

आप बाहर निकलते समय अपने साथ अनार के दानों को जरूर पैक करें। इसका सेवन करने से आपकी बॉडी धूप में भी हाइड्रेट रहती है। साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन होता है, जो आपके रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायक होता है। इससे आपके शरीर में खून की कमी नहीं होती है और आपको थकान, कमजोरी या चक्कर जैसी समस्या नहीं होती है। अनार एंथोसायनिन, टैनिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स से समृद्ध होता है, जो आपकी त्वचा को धूप से बचाता है।

summer,food,summer food,healthy food,Health tips

संतरा

संतरे में खूब सारा पोटैशियम होता है जो गर्मियों के मौसम में जरूरी माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में पसीने के जरिए पोटैशियम बाहर निकल जाता है जिससे मांसपेशियों में ऐंठन होने की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम में संतरा खाने से बॉडी में पोटैशियम की जरूरी मात्रा बनी रहती है। संतरे में 80% जूस होता है जो आपको हाइड्रेटेड रखता है।

summer,food,summer food,healthy food,Health tips

दही

प्रोटीन से भरा दही गर्मियों के दिनों में आपको अंदर से ठंडा रखने का काम करता है। दही में पाया जाने वाला प्रोटीन पेट को भरा रखता है और इसे खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। इस तरह आप कुछ भी अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होता है जो पाचन तंत्र को सही रखता है।

summer,food,summer food,healthy food,Health tips

केला

केला कार्ब्स का एक बेहतरीन स्रोत होता है, जो आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाता है और आपके शरीर को दिनभर एक्टिव रखता है। साथ ही ये विटामिन्स, फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होता है, जो आपके शरीर की थकान को कम करता है। आप बनाना शेक बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं या इसे सीधे रूप में खा सकते हैं। इससे आपके पेट को गर्मियों में भी ठंडक मिलती है।

summer,food,summer food,healthy food,Health tips

स्ट्रॉबेरीज

स्ट्रॉबेरी पानी से भरपूर होती है। इसमें लगभग 90% पानी होता है। ये फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और मैंगनीज से भरपूर होती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। ये सभी पोषक तत्व डायबिटीज, कैंसर और हृदय संबंधी समस्याओं जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

summer,food,summer food,healthy food,Health tips

चिया सीड्स

चिया सीड्स की तासीर ठंडी होती है, जो आपके शरीर को गर्मियों में लाभ दे सकती है। इसका सेवन करने आपका शरीर एनर्जेटिक रहता है। इसमें कार्ब्स, वसा और फाइबर होता है, जो आपके पेट को दुरुस्त रखता है और आपके शरीर को एनर्जी देने में सहायता करता है। आप घर से बाहर निकलते समय चिया सीड ड्रिंक बनाकर अपने साथ रख सकते हैं। दो बड़े चम्मच चिया सीड्स में 4.8 ग्राम ओमेगा-3 होता है, ओमेगा-3 का काम आपके दिल को स्वस्थ रखना होता है। साथ ही ये आपकी स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!