न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हड्डियों को मजबूती प्रदान करेंगे ये 9 आहार, बुढ़ापे में नहीं आएगी परेशानी

शरीर के आधार की बात की जाए कि यह किसपर टिका हैं तो वो हैं हड्डियां जिनकी मजबूती ही शरीर की संरचना को व्यवस्थित बनाए रखने में मदद करती हैं। देखा जाता हैं कि उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियों में कमजोरी आने लगती हैं और शरीर झुकने लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Apr 2022 4:30:54

हड्डियों को मजबूती प्रदान करेंगे ये 9 आहार, बुढ़ापे में नहीं आएगी परेशानी

शरीर के आधार की बात की जाए कि यह किसपर टिका हैं तो वो हैं हड्डियां जिनकी मजबूती ही शरीर की संरचना को व्यवस्थित बनाए रखने में मदद करती हैं। देखा जाता हैं कि उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियों में कमजोरी आने लगती हैं और शरीर झुकने लगता हैं। हांलाकि आजकल यह समस्या युवाओं में भी आने लगी हैं और उनकी हड्डियां भी जवाब देने लगी हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं बैलेंस्ड डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल की जो दोनों मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जो शरीर में उन पोषक तत्वों की पूर्ती करें जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

bones,bones health,bones care tips,healthy food for bones,bones strength,Health,healthy living,Health tips

डेयरी प्रोड्क्ट

डेयरी उत्पादों (दूध, दही, पनीर) में विटामिन-डी और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। डेयरी उत्पादों में प्रोटीन की अधिकता होती है। इसे शरीर निर्माण का पूरक माना जाता है। यह चोट, जख्म और घावों को भरने में दवा की तरह काम करता है। इसके लिए अपनी डाइट में डेयरी प्रोड्क्ट को जरूर शामिल करें।

bones,bones health,bones care tips,healthy food for bones,bones strength,Health,healthy living,Health tips

केला

केला पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने लिए जाना जाता है। इसके अलावा ये मैग्नीशियम का भी एक बड़ा स्रोत है। पोषक तत्व हड्डी और दांतों की संरचना के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए रोजाना एक केला खाने से कमजोर हड्डियों की समस्या दूर रहती है। आप केले को कई तरह के व्यंजनों में भी शामिल कर सकते हैं।

bones,bones health,bones care tips,healthy food for bones,bones strength,Health,healthy living,Health tips

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर बादाम के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही दिमाग भी तेज होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटमिन-डी पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए लाभदायक होते हैं।

bones,bones health,bones care tips,healthy food for bones,bones strength,Health,healthy living,Health tips

बीज

नट्स की तरह, बीज आपको कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस प्रदान करते हैं। बीज फाइबर और ओमेगा -3 फैटी एसिड भी प्रदान करते हैं, जो एक प्रकार का पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है। ये कोलेस्ट्रॉल और शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं और आपके मस्तिष्क को सुचारू रूप से काम करने में मददगार होते हैं। चिया, अलसी, कद्दू के बीज, और तिल आपके आहार में शामिल करने के लिए कुछ बेहतरीन बीज हैं। आपको बता दें कि तिल, कैल्शियम और मैग्नीशियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है, और यूएसडीए के अनुसार फास्फोरस का एक अच्छा स्रोत है।

bones,bones health,bones care tips,healthy food for bones,bones strength,Health,healthy living,Health tips

प्रून्स

प्रून्स का सेवन करना हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मददगार होता है। एडवांस्ड इन न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने और इसके क्षरण से बचाने के लिए प्रून्स का सेवन लाभदायक हो सकता है। आंकड़े बताते हैं कि पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं में हड्डियों के क्षरण की समस्या अधिक होती है। एक वर्ष तक दिन में लगभग 10 प्रून्स का सेवन करने वाली महिलाओं में इससे लाभ देखा गया। यह फल हड्डियों के घनत्व को कम होने से बचाने में काफी मददगार हो सकता है। इसके अतिरिक्त, कई अध्ययनों से पेट की चर्बी को कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में भी इसके लाभ देखे गए हैं।

bones,bones health,bones care tips,healthy food for bones,bones strength,Health,healthy living,Health tips

पालक

हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। ये हड्डियों और दांतों के विकास में मदद कर सकता है। एक कप पका हुआ पालक शरीर को उसकी दैनिक कैल्शियम की आवश्यकता का लगभग 25 प्रतिशत प्रदान कर सकता है। फाइबर से भरपूर पत्तियों में विटामिन ए और आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है।

bones,bones health,bones care tips,healthy food for bones,bones strength,Health,healthy living,Health tips

फैटी फिश

फैटी फिश यानी तैलीय मछली में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते हैं। साथ ही फैटी फिश को विटामिन डी और कैल्शियम का स्त्रोत माना जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

bones,bones health,bones care tips,healthy food for bones,bones strength,Health,healthy living,Health tips

अनानास

अनानास सीधे शरीर को विटामिन डी और कैल्शियम प्रदान नहीं करता है – इसके बजाय, ये पोटैशियम का एक स्रोत है जो शरीर में एसिड लोड को बेअसर करता है और कैल्शियम की कमी को रोकता है। ये विटामिन ए का भी एक अच्छा स्रोत है।

bones,bones health,bones care tips,healthy food for bones,bones strength,Health,healthy living,Health tips

बीन्स

सभी प्रकार के बीन्स में मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं। इसके अलावा, बीन्स आमतौर पर फाइबर और प्रोटीन में उच्च होते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। बीन्स आपके शरीर को भी कई पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यूएसडीए के अनुसार, एक कप ब्लैक बीन्स में 84 मिलीग्राम कैल्शियम होता है और यह मैग्नीशियम एवं फास्फोरस का एक उत्कृष्ट स्रोत है। ये फाइबर और प्लांट प्रोटीन का भी एक उत्कृष्ट स्रोत हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!