न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CNG और PNG की कीमतों में जल्द आ सकती है कमी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

सरकार ने नेचुरल गैस की कीमतों में दो साल बाद पहली बार कटौती की है, जिससे जल्द ही सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कमी आ सकती है। जानिए इस फैसले का आपके लिए क्या मतलब होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 3:52:54

CNG और PNG की कीमतों में जल्द आ सकती है कमी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

जल्द ही आम जनता को सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बड़ी राहत मिल सकती है। सरकार ने नेचुरल गैस की कीमतों में दो साल बाद पहली बार कटौती की है, जिससे गैस की बेंचमार्क दरों में गिरावट आई है। हालांकि, पिछले महीने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में वृद्धि देखी गई थी। इस लेख में जानिए सरकार ने इस मामले में क्या नोटिफिकेशन जारी किया है और इसका उपभोक्ताओं पर क्या असर होगा।

प्राकृतिक गैस की कीमत में कटौती

पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के नोटिफिकेशन के अनुसार, बिना नीलामी के सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी को आवंटित पुराने क्षेत्रों से मिलने वाली प्राकृतिक गैस की कीमत 6.75 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) से घटाकर 6.41 डॉलर कर दी गई है। यह अप्रैल 2023 के बाद पहली बार कीमतों में कमी है, जब सरकार ने गैस की कीमत निर्धारण के लिए नया फॉर्मूला लागू किया था। इससे इंडरप्रस्थ गैस लिमिटेड, महानगर गैस लिमिटेड, अडानी-टोटल गैस लिमिटेड जैसे शहरी गैस खुदरा विक्रेताओं को लाभ मिलेगा, जो उत्पादन लागत बढ़ने से दबाव में थे।

2023 में तय हुआ नया फॉर्मूला

अप्रैल 2023 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट को मंजूरी दी थी, जिसमें एपीएम गैस (पुराने क्षेत्रों की गैस) की कीमत मासिक आधार पर कच्चे तेल के आयात मूल्य के 10 प्रतिशत पर निर्धारित करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए न्यूनतम 4 डॉलर और अधिकतम 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की सीमा तय की गई, जिसमें अधिकतम मूल्य दो साल तक अपरिवर्तित रहेगा और फिर हर साल 0.25 डॉलर से बढ़ेगा। अप्रैल में इस अधिकतम मूल्य को बढ़ाकर 6.75 डॉलर किया गया था।

सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कमी संभव

सरकार की इस कटौती से रिटेलर्स को मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 2 से 3 रुपए तक की कमी संभव है। जबकि पिछले महीने दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की कीमत में एक रुपए की वृद्धि हुई थी, जो अब 76.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। नोएडा और गाजियाबाद में कीमतें 3 रुपए बढ़कर 84.70 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं। जून 2024 के बाद दिल्ली में सीएनजी कीमतों में यह बढ़ोतरी हुई थी। दूसरी ओर, पीएनजी की कीमतों में 8 जुलाई के बाद कोई बदलाव नहीं आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं