न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता बनर्जी ने बंगाल को बना दिया भ्रष्टाचार और अत्याचार का अड्डा, अमित शाह का हमला

कोलकाता में आयोजित विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 6:03:35

ममता बनर्जी ने बंगाल को बना दिया भ्रष्टाचार और अत्याचार का अड्डा, अमित शाह का हमला

कोलकाता में आयोजित 'विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन' में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल, जिसने कभी ज्ञान, साहित्य और स्वतंत्रता संग्राम के क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया, आज घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार और बम धमाकों का केंद्र बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने बंगाल को हिंसा और अराजकता के रास्ते पर धकेल दिया है।

"मां, माटी, मानुष" के नारे से सत्ता में आई ममता दीदी ने जिस बंग भूमि को गौरवशाली बनाया था, वही आज अपराधियों की शरणस्थली बन चुकी है," शाह ने कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं ममता सरकार की शह पर हो रही हैं और राज्य में लोकतंत्र खतरे में है।

2026 में बीजेपी की सरकार का दावा

शाह ने ममता बनर्जी को चेताते हुए कहा, “दीदी, आप हिंसा करने वालों को कब तक बचाती रहेंगी? आपका समय खत्म हो चुका है, और 2026 में भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में बनने जा रही है।” उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बंगाल को 8.27 लाख करोड़ रुपये दिए हैं, जो यूपीए सरकार की तुलना में चार गुना अधिक है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और महिलाओं की अस्मिता का मुद्दा

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर 'ऑपरेशन सिंदूर' का विरोध कर देश की करोड़ों माताओं-बहनों की भावनाओं का अपमान करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों के अड्डों पर हमला किया, तो ममता सरकार ने इस पर खेदजनक बयान दिया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

घुसपैठ और वोट बैंक की राजनीति का आरोप

शाह ने ममता पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए सीमाएं खोलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ध्यान राज्य की सुरक्षा के बजाय अपने भतीजे के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने पर है। "घुसपैठ को केवल भाजपा की सरकार ही रोक सकती है," उन्होंने कहा।

भ्रष्टाचार और नौकरी की मंडी पर हमला

अमित शाह ने कहा कि तृणमूल नेताओं के घरों से इतने नोट मिलते हैं कि गिनती के लिए मशीनें थक जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कलकत्ता के बाजारों में युवा अपनी नौकरी बेचते हुए देखे जा सकते हैं, जो बेहद शर्मनाक है।

CAA के तहत शरणार्थियों को मिला भरोसा

गृह मंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का जिक्र करते हुए बंगाल के हिंदू शरणार्थियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि "बस CAA के तहत आवेदन भरिए, केंद्र सरकार आपके साथ है।"

बीएसएफ और हिन्दुओं की सुरक्षा का मुद्दा

मुर्शिदाबाद हिंसा पर अमित शाह ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर बीएसएफ को नहीं बुलाया क्योंकि उन्हें डर था कि इससे हिंदुओं की रक्षा हो जाएगी। अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं के कोर्ट जाने के बाद ही BSF को बुलाया गया और हालात काबू में आए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत