न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत का खजाना हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, सेवन से मिलते हैं ये फायदे

वास्तव में अंडे को सुपरफूड कहना गलत नहीं है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना कम से कम एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है। हम आपको यहां अंडे के सेवन से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 6:35:10

सेहत का खजाना हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, सेवन से मिलते हैं ये फायदे

आपे कई लोगों को देखा होगा जो अपने ब्रेकफास्ट में अंडे को शामिल करते हैं, खासतौर से जिम करने वाले लोग। अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है जिसके चलते यह ब्रेकफास्ट के लिए अच्छे मील के तौर पर देखा जाता हैं। अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन-बी, विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों की भरमार होती हैं जो सेहत के लिए लाभकारी साबित होते हैं। वास्तव में अंडे को सुपरफूड कहना गलत नहीं है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना कम से कम एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है। हम आपको यहां अंडे के सेवन से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सेहत का खजाना हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, सेवन से मिलते हैं ये फायदे

हृदय रोग में फायदेमंद

अध्ययनों से पता चलता है कि हृदय की तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए रोजाना अंडे का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अंडा शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। अंडे का सेवन HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है। एक अध्ययन में पाया गया है कि छह सप्ताह तक प्रतिदिन दो अंडे खाने से एचडीएल का स्तर 10 फीसदी तक बढ़ सकता है।

सेहत का खजाना हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, सेवन से मिलते हैं ये फायदे

आयरन की कमी दूर करे

कई लोगों को शरीर में आयरन की कमी होती है, जिससे उन्हें सर दर्द, चिड़चिड़ापन, बदन दर्द, खून की कमी की शिकायत होती है। अंडे के पीले भाग में आयरन की अधिकता होती है, जिसे खाने से खून बढ़ता है, मेटापोलिस्म बढ़ता है। गर्भवती महिलाओं को अक्सर इसकी शिकायत होती है, इसलिए उन्हें अंडे खाने के लिए मुख्य रूप से बोला जाता है।

सेहत का खजाना हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, सेवन से मिलते हैं ये फायदे

आंखों के लिए

उबला अंडा खाने के फायदे आंखों के लिए भी हो सकता है। दरअसल, अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। मैक्यूलर डिजनरेशन के कारण ऐज रिलेटेड ब्लाइंडनेस की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कम कर सकता है। ऐसे में मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या के दूर रहने पर आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा, अंडे में मौजूद विटामिन आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकता है।

सेहत का खजाना हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, सेवन से मिलते हैं ये फायदे

मांसपेशियों के निर्माण में सहायक

अंडों को सबसे खास बनाती है इसमें मौजूद प्रोटीन की मात्रा। प्रोटीन मानव शरीर के निर्माण और विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। अंडे प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, एक बड़े अंडे में करीब छह ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा अंडे में सभी आवश्यक अमीनो एसिड भी सही अनुपात में होते हैं, ऐसे में अंडों का सेवन न सिर्फ मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देता है साथ ही शरीर के लिए इसके कई अन्य तरह के भी लाभ हो सकते हैं।

सेहत का खजाना हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, सेवन से मिलते हैं ये फायदे

दिमाग मजबूत करे

अंडे में कॉलिन कॉलिन पोषक तत्व पाया जाता हैं जो दिमाग को तेज बनाने व विकास के लिए बहुत जरुरी होता है। छोटे बच्चे से लेकर बड़े बूढों तक के दिमाग को इसकी जरुरत पड़ती है। इसकी कमी से याददाश्त कम होती है। इसी की कमी से बच्चे मंद बुद्धि पैदा होते है। गर्भकाल के समय कॉलिन महिलाओं के लिए बहुत जरुरी पोषक तत्व है। ऐसे में अंडे से अच्छा कुछ नहीं जो एक साथ इतने फायदे देता है।

सेहत का खजाना हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, सेवन से मिलते हैं ये फायदे

स्टेमिना बढ़ाए

सुबह अंडे खाने के फायदे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हो सकता है। अंडे में शरीर के लिए प्रतिदिन के जरूरी एसेंशियल विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में ऊर्जा का उत्पादन करने का काम कर सकते हैं। इससे अधिक समय तक शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

सेहत का खजाना हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, सेवन से मिलते हैं ये फायदे

जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। अंडे में मौजूद विटामिंस हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। इससे शरीर में विटामिंस की कमी भी दूर होती है। अंडा विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है, जिससे दर्द में आराम मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह