न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

आम तौर पर यह कहा जाता है कि शाकाहारी भोजन करने वालों के पास बहुत कम फूड च्वॉइस होती है। जबकि वास्तविकता यह है कि यहाँ हर पोषक तत्व के लिए कई सुपरफूड्स मौजूद हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 10:35:52

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

आम तौर पर यह कहा जाता है कि शाकाहारी भोजन करने वालों के पास बहुत कम फूड च्वॉइस होती है। जबकि वास्तविकता यह है कि यहाँ हर पोषक तत्व के लिए कई सुपरफूड्स मौजूद हैं।

सब्जियां खाने से शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। ऐसी ही एक फायदेमंद सब्जी पत्तागोभी है। कम कैलोरी वाली यह सब्जी जितनी स्वादिष्ट होती है सेहत के लिए उतनी ही पौष्टिक भी है। इसमें उच्च मात्रा में पानी (92% से अधिक) मौजूद होता है। पत्ता गोभी प्रोटीन का पावरहाउस है, बल्कि एंटीऑक्सीडेंट का खजाना भी है। सबसे अच्छी बात कि आप इसे किसी भी फूड में एडजस्ट कर सकते हैं। सूप से लेकर क्रंची पिज्जा तक, आप पत्ता गोभी को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

पत्ता गोभी, जो कि लाल, हरे और कभी – कभी सफेद रंग में भी पाया जाता है, पौष्टिक गुणों से भरपूर सब्जी है। यह सिर्फ आपकी सेहत के लिए नहीं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी लाभदायक है। इसे आप नियमित रुप से अपने आहार में शामिल कर सकती हैं। इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह हैं कि इस सब्जी को इंडियन फूड, वेस्टर्न फूड और चाइनीज़ फूड के रुप में भी बनाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन और लवण आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बंद गोभी को स्वस्थ आहार का एक जरूरी हिस्सा माना जाता है। इसका सेवन करने से अल्सर होने का खतरा कम हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि पत्तागोभी में सल्फोराफेन से भरपूर होता है। विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करती है।

पत्तागोभी में मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन, प्रोटीन व डाइट्री फाइबर होता है। साथ ही इसमें हड्डियों व दांतों की मजबूती के लिए भरपूर कैल्शियम होता है। इसके अलावा पत्तागोभी में पानी, कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, वसा, रेशा तथा खनिज लवण उचित मात्रा में पाए जाते हैं।

पत्तागोभी का उपयोग अक्सर सलाद और चाइनिज डिश में किया जाता है क्योंकि इसकी सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होती। बाजार में आसानी से उपलब्ध होने वाली पत्ता गोभी गुणों की खदान है। इसे खाने से वजन भी घटता है और शरीर को ताकत भी मिलती है। पत्तागोभी में सेल्यूलोज की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी आपकी मदद करता है।

पत्तागोभी में न घुलने वाला फाइबर, बिटा केरोटिन, विटामिन बी1, बी6, विटामिन के, ई और सी के अलावा कई विटामिन पाए जाते हैं। पत्तागोभी स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि इसमें मिनरल्स, आयरन और सल्फर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो पत्तागोभी खाना शुरू कर दें।

आपकी सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है पत्ता गोभी

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

दूध जितना कैल्शियम होता है

पत्‍ता गोभी में दूध के बराबर कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत करता है। इसलिए जिन लोगों को दूध पीना नहीं पसंद है उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पेट दर्द के लिए भी पत्तागोभी फायदेमंद है।

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

एंटी एजिंग है पत्ता गोभी

पत्ता गोभी आपकी सेहत के लिए इसलिए अच्छी है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट (Anti-Oxidant) और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपको इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, पेप्टिक, गैस्ट्रिटिस जैसे विकारों से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। जो कि आपके वजन को कम करने में सहयोग करता है। पत्ता गोभी का नियमित सेवन आपको लंबे समय तक जवां रखता है।

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

कैंसर से लड़ने में मददगार

इसमें मौजूद कार्बिनोल, सिनिगिन और इंडोल कैंसर से बचने में आपकी मदद करता है। इसमें सल्फोराफेन पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोकता है।

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक

पत्ता गोभी आंखों के लिए बहुत लाभकारी होती है । पत्ता गोभी में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायता करता है और इसके साथ ही पत्ता गोभी में विटामिन-ई की उपस्थिति आंखों से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करती है। इसके सेवन से मोतियाबिंद के रोग से भी मुक्ति मिल सकती है।

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

इम्युनिटी बूस्टर है पत्ता गोभी

पत्ता गोभी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है। इसमें मौजूद विटामिन सी उन रेडिकल्स को बाहर निकालता है, जो आपको किसी भी बीमारी का शिकार बना सकते हैं।

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

कब्ज दूर करती है

कब्ज की शिकायत होने पर पत्तागोभी का सेवन बहुत लाभप्रद होता है। यह रेशेदार होती है, जिससे पाचन क्रिया सुचारू होती है और आपको कब्ज से निजात मिलती है।

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

आपकी मांसपेशियों को स्वस्थ रखती है

इस सब्जी में लैक्टिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को चोटिल होने से बचाता है और उसे स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

अल्सर होने की संभावना कम हो जाएगी

पत्ता गोभी का जूस पीने से अल्सर होने का खतरा नहीं होता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक वैज्ञानिक शोध के मुताबिक पत्ता गोभी के जूस में एंटीसेप्टिक अल्सर गुण होते हैं, जो अल्सर पर प्रभावी रुप से काम करता है।

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

वजन कम करने में सहायक

पत्ता गोभी वजन कम करने में बहुत ज्यादा लाभकारी होती है। पत्ता गोभी का सूप पीने व पत्ता गोभी मंचूरियन खाने से पेट भरा हुआ लगता है साथ ही बार-बार भूख भी नही लगती है। पत्ता गोभी में फाइबर होता है जोकि वजन को कंट्रोल करता है।

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

सूजन होती है दूर

पत्ता गोभी सूजन कम करने में बहुत फायदेमंद होती है। पत्ता गोभी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कि सूजन को कम करने में बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

दिल को स्वस्थ रखने में सहायक

पत्ता गोभी के नियमित सेवन से हृदय सम्बन्धी समस्याओं से बचा जा सकता है क्योकि पत्ता गोभी कोलेस्ट्रॉल फ्री होती है और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहने पर दिल से जुडी बीमारियाँ नही हो पाती है।

बाजार में आसानी से मिलने वाली गुणों का खजाना है पत्ता गोभी, जानिये इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

पेट में गैस बनती हो, तो ध्यान रखें

गोभी में रैफिनोस नामक तत्व की न पचने वाली चीनी की मात्रा शामिल होती है। यह चीनी जटिल कार्बोहाइड्रेट का एक प्रकार है, जो कि आपकी आंतों से होकर गुजरता है और पेट में समस्या उत्पन्न कर सकता है। गैस या पेट फूलना पत्ता गोभी का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट है। इसलिए अगर आप पहले से ही इस समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन कम करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल

महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण

अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा

फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर

अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता

FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल

'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी

सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व

संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र

'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी

पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए

विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'

मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा

'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी