न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 5 साल बाद इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ तलाक, शोभिता की प्रेग्नेंसी को लेकर सच्चाई आई सामने

मशहूर टीवी एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या अपनी पर्सनल लाइफ के कारण खबरों में हैं। ‘कसौटी जिंदगी की 2’ फेम सोन्या कानूनी रूप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 May 2025 8:05:59

2 News : शादी के 5 साल बाद इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ तलाक, शोभिता की प्रेग्नेंसी को लेकर सच्चाई आई सामने

मशहूर टीवी एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या अपनी पर्सनल लाइफ के कारण खबरों में हैं। ‘कसौटी जिंदगी की 2’ फेम सोन्या कानूनी रूप से पति हर्ष समोरे से अलग हो चुकी हैं। शादी के 5 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया है। उनके रिश्ते में बहुत पहले से ही खटपट शुरू हो गई थी। सूत्रों ने सोन्या और हर्ष के तलाक की पुष्टि की है। हालांकि अभी तक सोन्या की ओर से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि अप्रैल में ही दोनों अलग हो गए थे यानी की तलाक की कार्रवाई पूरी हो गई थी।

उनकी शादी में उथल-पुथल बीते साल ही शुरू हो गई थी। अक्टूबर में उनके बीच मतभेद की खबरें सामने आई थीं। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया था। इसके अलावा शादी की तस्वीरें तक डिलीट कर दीं। सोन्या ने क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की थीं, जिससे उनके अलग होने के इशारे मिले थे। सोन्या ने पोस्ट में लिखा था, “अपने दुख को अपनाओ और अपने उतार-चढ़ाव में संतुलन तलाशने की कोशिश करो। हील करो और सच के रास्ते पर चलकर खुद की ग्रोथ देखो।”

तलाक का असल कारण अभी तक सामने नहीं आया है। बता दें सोन्या और हर्ष की शादी दिसंबर 2019 में हुई थी। उन्होंने जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। सोन्या को आखिरी बार विवियन डीसेना और ईशा सिंह स्टारर 'सिर्फ तुम' सीरियल में देखा गया था। सोन्या ने ‘शक्ति : अस्तित्व के एहसास की’ और ‘नजर’ जैसे सीरियल में भी काम किया है।

फैंस लगा रहे हैं नागा चैतन्य की पत्नी शोभिषा धुलिपाला की प्रेग्नेंसी की अटकलें

पिछले साल के अंत में साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने शादी की थी। तब से ही यह जोड़ी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अब कपल मुंबई में जारी वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 (WAVES) में नजर आया। इस बीच फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि शोभिता प्रेग्नेंट हैं। शोभिता लंबे समय से ढीले-ढाले कपड़ों में दिखती हैं। उन्हें कई बार पेट ढकते हुए नोटिस किया गया।

वेव्स में शोभिता शिमरी साड़ी में प्यारी लग रही थीं। वह ट्रेडिशनल अंदाज के साथ सिंदूर भरी मांग और गहनों के साथ छा गईं। उनका मिड्रिप एरिया साड़ी के पल्लू से पूरी तरह से ढका हुआ नजर आ रहा था। इसी कारण फैंस ने ऐसा अनुमान लगाया कि वह पेट छुपाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि नागा और शोभिता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर अब तक कुछ नहीं कहा है। कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही खुशखबरी दे सकता है। इस बीच शोभिता के परिवार के एक अंदरूनी सूत्र से मिली खबर के मुताबिक फिलहाल एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं।

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उनके परिवार के करीबी सदस्य ने कहा कि फिलहाल दोनों को बच्चा नहीं होने वाला है। शोभिता ने मैटरनिटी के लिए नहीं बल्कि एंटी-फिट कपड़े पहने थे। सोच कर हैरानी होती है कि कैसे थोड़े से बदलाव से ही एक पूरी कहानी पैदा हो जाती है। दावा किया जा रहा है कि जो लोग कपल के करीबी हैं, उनका यही मानना है की एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं। परिवार के एक सूत्र ने कहा की फेमस लोगों को हमेशा इसी तरह से जज किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल