न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: SMS अस्पताल में मरीज पर प्लास्टर गिरने की घटना पर CM भजनलाल शर्मा सख्त, हटाए गए 3 अधिकारी

जयपुर के SMS अस्पताल में गुरुवार को सर्जिकल वार्ड की छत का प्लास्टर गिरने से दो मरीज घायल हो गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना का संज्ञान लेते हुए तीन अधिकारियों को तत्काल पद से हटाने के आदेश दिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 2:54:10

राजस्थान: SMS अस्पताल में मरीज पर प्लास्टर गिरने की घटना पर CM भजनलाल शर्मा सख्त, हटाए गए 3 अधिकारी

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सबसे प्रतिष्ठित सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में गुरुवार को प्लास्टर गिरने की एक गंभीर घटना सामने आई। इस घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात संज्ञान लिया और शिक्षा सचिव के साथ एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में सीएम ने इस घटना को गंभीर मानते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिक्षा सचिव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार ने गुरुवार रात को ही अस्पताल के सर्जरी विभाग स्थित 3एच वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने न केवल घटनास्थल को देखा, बल्कि वहां मौजूद मरीजों से बात कर घटना की पूरी जानकारी भी ली।

दोषियों पर गिरी गाज

शिक्षा सचिव के निरीक्षण के बाद हुई प्रारंभिक जांच में लापरवाही के लिए CAO सियाराम मीणा और AEN अंजू माथुर को दोषी पाया गया। दोनों अधिकारियों को तुरंत उनके पदों से हटाकर उनके मूल विभागों में वापस भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त, PWD वर्क्स के MOIC डॉ. राशिम कटारिया को भी उनके पद से हटा दिया गया है।

क्या हुआ था हादसे में?

गुरुवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे SMS अस्पताल के सर्जिकल वार्ड की यूनिट-3 में छत से प्लास्टर का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। इस दुर्घटना में दो मरीज घायल हो गए। इनमें से एक मरीज को चेहरे, सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। घायल मरीजों को तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर प्राथमिक उपचार और टांके लगाए गए। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों मरीज अब स्थिर स्थिति में हैं और उन्हें अस्पताल के एक सुरक्षित हिस्से में शिफ्ट कर दिया गया है। इस हादसे में दो बेड और एक टेबल भी क्षतिग्रस्त हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?