न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंधा नमक से लेकर लाहौरी कुर्तों तक, जानिए पाकिस्तान से भारत में आयात किए जाने वाले प्रमुख सामान

भारत ने पाकिस्तान से सभी आयात पर प्रतिबंध लगाया है। जानिए पाकिस्तान से भारत में आने वाले प्रमुख उत्पाद जैसे सेंधा नमक, ड्राई फ्रूट्स, पेशावरी चप्पल और लाहौरी कुर्ते अब कैसे होंगे प्रभावित।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 1:32:13

सेंधा नमक से लेकर लाहौरी कुर्तों तक, जानिए पाकिस्तान से भारत में आयात किए जाने वाले प्रमुख सामान

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने रुख को और कड़ा करते हुए एक के बाद एक सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में भारत सरकार ने पाकिस्तान पर एक और बड़ी स्ट्राइक करते हुए उसके साथ होने वाले सभी प्रकार के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इस रोक के अंतर्गत अब पाकिस्तान से कोई भी वस्तु – चाहे वह प्रत्यक्ष रूप से आयात की जा रही हो या किसी तीसरे देश के माध्यम से – भारत में नहीं लाई जा सकेगी। इस निर्णय के बाद अब यह सवाल उठता है कि आखिर पाकिस्तान से भारत में कौन-कौन से सामान आया करते थे?

भारत में आने वाले प्रमुख पाकिस्तानी उत्पाद

भारत में पाकिस्तानी कुर्तियां, पेशावरी चप्पलें और सेंधा नमक बड़ी मात्रा में मंगवाए जाते थे। इनके अलावा भी पाकिस्तान कई अन्य वस्तुएं भारत को भेजता था, लेकिन अब भारत सरकार के इस सख्त निर्णय के चलते पाकिस्तानी मालवाहक जहाज भारतीय बंदरगाहों पर नहीं रुक सकेंगे।

सेंधा नमक (हिमालयन रॉक सॉल्ट):

भारत में उपवास और आयुर्वेदिक चिकित्सा में प्रमुखता से उपयोग होने वाला सेंधा नमक पाकिस्तान के खेवड़ा क्षेत्र की खदानों से आता था। इसे 'हिमालयन रॉक सॉल्ट' के नाम से जाना जाता है और यह भारत में सबसे अधिक आयात किए जाने वाले पाकिस्तानी उत्पादों में से एक था।

ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे):

पाकिस्तान के बलूचिस्तान और पेशावर क्षेत्रों से सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, किशमिश और अंजीर भारत में आते थे। खासतौर पर त्योहारों और सर्दियों के मौसम में इनकी मांग काफी बढ़ जाती थी।

पेशावरी चप्पल:

उत्तर भारत में विशेष रूप से पसंद की जाने वाली पेशावरी चप्पलें अपनी मजबूत बनावट और पारंपरिक डिजाइन के लिए जानी जाती हैं। यह पुरुषों के पारंपरिक पहनावे का अहम हिस्सा बन चुकी थीं।

लाहौरी कुर्ते और वस्त्र:

लाहौर की पारंपरिक कढ़ाई और डिजाइन वाले कुर्ते, सलवार-सूट तथा अन्य परिधान भारत में काफी लोकप्रिय हो गए थे। कई फैशन ब्रांड इन्हें एक्सक्लूसिव डिजाइनों के रूप में पेश कर रहे थे।

कपास और अन्य उत्पाद:

भारत पाकिस्तान से कपास, कार्बनिक रसायन, कन्फेक्शनरी उत्पाद, चश्मों के लिए इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिकल्स, स्टील और सीमेंट भी आयात करता था। इन उत्पादों की भारत में एक खास मांग बनी हुई थी।

आयात बंद होने का असर

भारत सरकार के इस निर्णय के बाद अब इन सभी पाकिस्तानी उत्पादों का आयात पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे न केवल पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा, बल्कि भारतीय बाजार में कुछ विशिष्ट वस्तुओं की उपलब्धता पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और यह उम्मीद की जा रही है कि इन वस्तुओं के विकल्प जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका