न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा के दौरान मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल

गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा के दौरान मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए। घटना के बाद राहत कार्य शुरू किया गया, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 9:37:56

गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा के दौरान मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल

शुक्रवार, 2 मई 2025 की रात गोवा के शिरगांव में आयोजित प्रसिद्ध श्री लैराई 'जात्रा' के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की जान चली गई और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगदड़ के समय हालात बेहद भयावह थे, लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए कई घायलों को नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

भगदड़ की संभावित वजह

अधिकारियों की ओर से अभी तक भगदड़ की आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि भीड़ अत्यधिक होने और उचित व्यवस्था के अभाव में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। स्थिति की पूरी जानकारी आने का इंतजार है। घटना के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घायलों से मिलने अस्पताल का दौरा किया।

भारी सुरक्षा के बावजूद हुआ हादसा

श्री देवी लैराई यात्रा के दौरान यह हादसा उस वक्त हुआ जब हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। इस आयोजन के लिए प्रशासन ने लगभग 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी और भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अपनी पत्नी सुलक्षणा सावंत, राज्यसभा सांसद सदानंद शेट तनावड़े और स्थानीय विधायक प्रेमेंद्र शेट और कार्लोस फरेरा के साथ यात्रा में शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का दुख व्यक्त

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताते हुए PMO के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया:“गोवा के शिरगांव में भगदड़ के कारण हुई मौतों से अत्यंत दुखी हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

वहीं, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी ट्वीट करते हुए लिखा: “श्री लैराई जात्रा में हुई दुखद भगदड़ से बेहद व्यथित हूं। मैंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने मुझसे बात कर स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत