न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: शिकार का पीछा करते-करते घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों की बाल-बाल बची जान

राजस्थान के करौली जिले के कोटापुरा गांव में एक तेंदुआ शिकार का पीछा करते हुए रात के समय एक घर में घुस गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। तेंदुआ शीशराम नामक ग्रामीण के घर में घुसा, लेकिन घबराए हुए ग्रामीणों ने तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस तथा वन विभाग को सूचना दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 2:58:45

राजस्थान: शिकार का पीछा करते-करते  घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों की बाल-बाल बची जान

राजस्थान के करौली जिले के सूरौठ तहसील के कोटापुरा गांव में शुक्रवार रात एक तेंदुआ घुसने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ एक कुत्ते का पीछा करते हुए गांव में घुस आया और शीशराम नामक ग्रामीण के घर में घुस गया। तेंदुए के घर में घुसते ही परिवार और आसपास के लोग भयभीत हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया और तुरंत पुलिस तथा वन विभाग को सूचित किया।

रात में ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही सूरौठ थाना प्रभारी महेश मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वन विभाग को भी अवगत कराया। करौली से डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, अंधेरे और पर्याप्त संसाधनों की कमी के कारण रेस्क्यू रात भर पूरा नहीं हो सका। तेंदुए को कमरे में सुरक्षित बंद रखा गया, जबकि ग्रामीण डर और दहशत के साये में रात बिताते रहे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र की निगरानी की।

शनिवार सुबह तेंदुए को जंगल में छोड़ा

शनिवार सुबह करीब 6 बजे वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। इस सफल रेस्क्यू के बाद गांव में राहत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर इस तरह की कोई घटना फिर से हो तो वे तुरंत सूचना दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?