न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पंचायत 4’ का टीजर आया सामने, वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज, फैंस की डिमांड पर सलमान ने होल्ड की यह फिल्म

ओटीटी पर ‘पंचायत’ वेब सीरीज काफी लोकप्रिय है। लोगों ने हर बार इस पर भरपूर प्यार लुटाया है। अब इसका नया सीजन सभी का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 May 2025 8:47:02

2 News : ‘पंचायत 4’ का टीजर आया सामने, वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज, फैंस की डिमांड पर सलमान ने होल्ड की यह फिल्म

ओटीटी पर ‘पंचायत’ वेब सीरीज काफी लोकप्रिय है। लोगों ने हर बार इस पर भरपूर प्यार लुटाया है। अब इसका नया सीजन सभी का मनोरंजन करने आ रहा है। प्राइम वीडियो ने आज शनिवार (3 मई) को अपने ऑफिशियल पेज पर ‘पंचायत सीजन 4’ का टीजर जारी कर दिया। इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई। इस बार फुलेरा गांव में चुनाव की गर्मागर्मी देखने को मिलेगी। चुनावी दंगल में इस बार प्रधान और भूषण जी उतरेंगे। दोनों के बीच बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। टीजर की शुरुआत में वॉइस ओवर के साथ चुनाव के कुछ सीन दिखाए गए हैं।

दोनों ओर की पार्टियां प्रचार कर रही हैं। टीजर में कई दिग्गज कलाकार जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा नजर आ रहे हैं। ‘पंचायत 4’ दर्शकों के लिए 2 जुलाई को अमेजॉन प्राइम पर दस्तक देने जा रही है। बता दें ‘पंचायत सीजन 3’ की कहानी में प्रधान जी और विधायक के बीच में जमकर टकराव देखने को मिला था। विधायक अपने ईगो के लिए फुलेरा वालों पर बंदूक तान देता है लेकिन गांव वाले भी हिम्मत दिखाते हैं और उसका सामना करते हैं।

जब प्रधान जी को गोली लग जाती है तो कहानी अलग ट्विस्ट ले लेती है। गौरतलब है कि ‘पंचायत’ को टीवीएफ ने बनाया है और इसके पहले ही सीजन से इसकी कहानी ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। कहानी के नायक सचिव जी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार को भी इस सीरीज ने काफी फेम दिलाया है। इसके साथ ही प्रधान जी का किरदार रघुवीर यादव और उनकी पत्नी मंजू देवी का किरदार नीना गुप्ता ने प्ले किया है।

panchayat 4 web series,panchayat 4 teaser,panchayat 4 release date,neena gupta,raghubir yadav,jeetendra kumar,Salman Khan,sanjay dutt,ganga ram movie,sikandar

‘सिकंदर’ के फ्लॉप होने के बाद कई फिल्ममेकर्स के संपर्क में हैं सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म न तो आलोचकों को रास आई और न ही फैंस के गले उतरी। ‘सिकंदर’ फ्लॉप होने के बाद खबर थी कि सलमान ‘गंगा राम’ नाम की फिल्म में दिग्गज एक्टर संजय दत्त के साथ नजर आएंगे। हालांकि सलमान के फैंस को यह टाइटल पसंद नहीं आया और वे सोशल मीडिया पर फिल्म को नहीं बनाने की मांग कर रहे थे।

अब सलमान ने अपने चाहने वालों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म को फिलहाल होल्ड पर डाल दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान को अपने फैंस के रिएक्शन के बारे में पता चल गया था। ‘सिकंदर’ की रिलीज के बाद वे कुछ फैंस से मिले भी थे। फैंस ने ‘गंगा राम’ को लेकर चिंता जताई थी। सलमान ने फैंस को यकीन दिलाया था कि वे इस मामले पर विचार करेंगे। उसके कुछ दिन बाद सलमान ने फिल्म को होल्ड पर रखने का फैसला लिया है।

अब वे दूसरे फिल्ममेकर्स कबीर खान, अली अब्बास जफर और सूरज बड़जात्या की स्क्रिप्ट्स देख रहे हैं। हाल ही में खबरें थीं कि सलमान को अपूर्व लखिया ने साल 2020 में गलवान घाटी में हुए हमले पर आधारित फिल्म के लिए अप्रोच किया था। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी