न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी सेंधा नमक पर लगी रोक, भारत के व्यापारियों को झेलना पड़ सकता है घाटा!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सेंधा नमक सहित सभी वस्तुओं के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले से व्यापारियों को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 5:05:15

पाकिस्तानी सेंधा नमक पर लगी रोक, भारत के व्यापारियों को झेलना पड़ सकता है घाटा!

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक के बाद एक सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ताजा कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान से होने वाले सभी प्रकार के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के तहत हिमालयी रॉक सॉल्ट यानी सेंधा नमक के आयात पर भी रोक लगा दी गई है, जो भारत में उपवास और आयुर्वेदिक उपयोग के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है।

हालांकि यह फैसला पाकिस्तान को आर्थिक रूप से झटका देने के उद्देश्य से लिया गया है, लेकिन इसका असर भारत के व्यापारियों पर भी पड़ सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, हर साल पाकिस्तान से करीब 74,450 टन सेंधा नमक भारत में आयात किया जाता था। पाकिस्तान में इसकी कीमत मात्र 2-3 रुपये प्रति किलो होती है, लेकिन भारत में व्यापारी इसे 60-70 रुपये प्रति किलो तक बेचते हैं। अब जब इस आयात पर पूरी तरह रोक लग गई है, तो यह व्यापार ठप हो जाएगा, जिससे व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। साथ ही घरेलू बाजार में सेंधा नमक की कीमतों में उछाल आने की संभावना भी जताई जा रही है।

पाकिस्तान से व्यापार की मौजूदा स्थिति

भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार पहले से ही सीमित था। संयुक्त राष्ट्र के COMTRADE डेटा के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत ने पाकिस्तान से करीब 550 करोड़ रुपये का आयात किया, जो 2023 की तुलना में 16.6% कम था। वहीं, 2023 में यह गिरावट 61.4% तक पहुंच गई थी। अब मौजूदा प्रतिबंध के बाद यह आंकड़ा शून्य के करीब पहुंच जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतिबंध भले ही पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए कारगर साबित हो, लेकिन इसका भारत की घरेलू आपूर्ति श्रृंखला और व्यापारियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर सेंधा नमक जैसी विशिष्ट वस्तुओं के व्यापारियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद