न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: अजमेर में अवैध रूप से रह रहे 2151 संदिग्धों से पूछताछ, 6 बांग्लादेशी पकड़े गए

अजमेर में अवैध रूप से रह रहे 6 बांग्लादेशी पकड़े गए, पुलिस ने 2151 संदिग्धों से पूछताछ की। कुचामन में भी बाहरी नागरिकों की जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 2:38:24

राजस्थान: अजमेर में अवैध रूप से रह रहे 2151 संदिग्धों से पूछताछ, 6 बांग्लादेशी पकड़े गए

अजमेर जिले में पुलिस द्वारा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत 2151 संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस दौरान छह बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हुई, जिनमें से चार दरगाह थाना क्षेत्र और दो सरवाड़ थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे थे।

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि रोहिंग्या, अवैध बांग्लादेशी नागरिकों और अन्य संदिग्धों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व सीआईडी जोन, वृत्ताधिकारी और विभिन्न थानाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। गठित विशेष टीमें जिलेभर की होटलों, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, ईंट भट्टों, कारखानों, कच्ची बस्तियों, दरगाह क्षेत्र और धार्मिक स्थलों में दबिश देकर संदिग्धों को डिटेन कर रही हैं।

इस अभियान के दौरान दरगाह थाना क्षेत्र में चार और सरवाड़ थाना क्षेत्र में दो बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रहते हुए पाए गए। जिनकी पहचान जमीर शाह (30), झरना बेगम उर्फ मीर मरिया बेगम, कादर इकबाल उर्फ बाबू चिश्ती (47), मोहम्मद रफीकुल इस्लाम उर्फ बाबू चिश्ती (56), मंजरूल इस्लाम (30), अब्दुल कादिर (63) और खलीकुल इस्लाम (35) के रूप में हुई है। ये सभी बांग्लादेश के ढाका और अन्य क्षेत्रों से भारत आए हैं और दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न राज्यों से अजमेर में बसने की बात कह रहे हैं।

फिलहाल पुलिस इन संदिग्धों के दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। एसपी राणा ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी संदिग्ध या अवैध नागरिक के बारे में जानकारी हो, तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या जिला पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

दरगाह थाना अधिकारी दिनेश जीवनानी ने जानकारी दी कि जालियान कब्रिस्तान, अंदकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, सोहल खंभा दरगाह क्षेत्र, बड़े पीर का चिल्ला, लोगियां मोहल्ला, ताराशाह नगर और नागफणी जैसे क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 संदिग्धों को डिटेन किया गया, जिनमें से चार बांग्लादेशी नागरिक पाए गए।

डीडवाना-कुचामन में भी चल रहा है बाहरियों की पहचान का अभियान

डीडवाना-कुचामन क्षेत्र की पुलिस ने भी अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान शुरू किया है। जिले में निवास कर रहे बाहरी लोगों की पहचान की जा रही है और उनके दस्तावेजों तथा चरित्र सत्यापन की जांच की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक धरम पूनिया ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बनाई गई पुलिस टीमें विशेष रूप से बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की पहचान कर रही हैं। पुलिस ने मिठाई कारखानों, ज्वेलर्स की दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जाकर काम करने वालों की जांच की। इसके साथ ही उन बस्तियों में भी तलाशी ली गई, जहां अन्य प्रदेशों से आए लोग निवास करते हैं।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में लोग डीडवाना क्षेत्र में व्यवसाय और मजदूरी के लिए आते हैं, जिनकी आड़ में कई बांग्लादेशी भी भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। इसलिए जिले में रह रहे सभी बाहरी नागरिकों के दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले या वह अवैध रूप से भारत में रह रहा हो, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?