न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: झुंझुनूं में साढ़े पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, लहुलूहान हालत में घर के पास छोड़कर भाग गया आरोपी; गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले के बुहाना थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी ने बच्ची को लहुलूहान हालत में घर से कुछ दूरी पर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 3:07:23

 राजस्थान: झुंझुनूं में साढ़े पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, लहुलूहान हालत में घर के पास  छोड़कर भाग गया आरोपी; गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले के बुहाना थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी ने बच्ची को लहुलूहान हालत में घर से कुछ दूरी पर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी रवि कुमार का बच्ची के घर पर नियमित आना-जाना था और मासूम उसे 'कालिया बाबा' कहकर पुकारती थी। घटना के दिन, शाम करीब 4 बजे, रवि कुमार बच्ची को खेलने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और लगभग 40 मिनट बाद शाम 4:40 बजे उसे घर से 100 मीटर दूर एक चौक पर छोड़कर भाग गया। बच्ची लहुलूहान और सहमी हालत में घर पहुंची, जहां उसने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में कर लिया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरद चौधरी ने बताया, "बुहाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपी उसे गांव के एक चौक में छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान रवि कुमार उर्फ कालिया अहीर (उम्र 35-37 वर्ष) के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।"

नशे का आदी है आरोपी, 10 साल पहले पत्नी और बेटी छोड़कर चली गईं

अस्पताल में बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया और उसके बयान कोर्ट में दर्ज किए गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, रवि नशे का आदी है और करीब 10 साल पहले उसकी पत्नी और बेटी उसे छोड़कर चली गई थीं।

पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज

एसपी शरद चौधरी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस ऑफिसर स्कीम के तहत जांच शुरू की गई है। ताकि आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द चालान पेश किया जा सके और उसे कड़ी सजा मिले। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?