न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डायट से जुड़ी हैं आपकी सेहत और क्षमता, जानें दिमाग को खोखला करने वाले आहार

हम आपको जिन आहार के बारे में बताने जा रहे हैं उनसे आपको जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लेनी चाहिए, वरना आपकी याद्दाश्त पर बुरा असर पड़ सकता है। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Apr 2024 2:57:00

डायट से जुड़ी हैं आपकी सेहत और क्षमता, जानें दिमाग को खोखला करने वाले आहार

हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारे शरीर और सेहत पर पड़ता है। लेकिन इसी के साथ ही आहार का संबंध मानसिक सेहत से भी जुड़ा होता हैं। आपकी डाइट तय करती हैं कि आपकी सोच, नजरिया और निर्णय लेने की क्षमता कैसी होगी। मस्तिष्क हमारे शरीर का सबसे अहम अंग होता है। यह हमारे शरीर की प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि शरीर के इस जरूरी अंग का खास ख्याल रखा जाए। जहां कुछ आहार ऐसे हैं जो मस्तिष्क की क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं, वहीँ कुछ आहार ऐसे भी हैं जो दिमाग को खोखला बनाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जिन आहार के बारे में बताने जा रहे हैं उनसे आपको जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लेनी चाहिए, वरना आपकी याद्दाश्त पर बुरा असर पड़ सकता है। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

डायट से जुड़ी हैं आपकी सेहत और क्षमता, जानें दिमाग को खोखला करने वाले आहार

ज्यादा मीठे फूड्स

जरूरत से ज्यादा मीठा खाना हमारी सेहत की नहीं, बल्कि दिमाग के लिए भी नुकसानदेय हो सकता है। दरअसल, ज्यादा मीठा खाने से सिर्फ दिल की बीमारी और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा ही नहीं बढ़ता, बल्कि इससे मस्तिष्क पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। चीनी के अधिक सेवन से मस्तिष्क में इंसुलिन प्रतिरोध भी बढ़ सकता है, जो सीखने, स्मृति और न्यूरॉन के विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

डायट से जुड़ी हैं आपकी सेहत और क्षमता, जानें दिमाग को खोखला करने वाले आहार

सॉफ्ट ड्रिंक

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करना आपके दिमाग के लिए हानिकारक होता है। इसमें पाया जाने वाला फ्रक्टोज दिमाग को प्रभावित करता है अौर दिमागी कार्यक्षमता को कम करता है। इसके अधिक सेवन से याद्दाश्त भी जा सकती है। इसलिए दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक न पिएं।

डायट से जुड़ी हैं आपकी सेहत और क्षमता, जानें दिमाग को खोखला करने वाले आहार

ब्रेड और कुकीज

पास्ता, ब्रेड और कुकीज जैसी चीजें भी दिमाग के लिए नुकसानदायक होती हैं। इनमें फाइबर बहुत कम मात्रा में मौजूद होता है। दूसरा ये रिफाइंड कार्ब्स वाले फूड्स हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। रिफाइंड कार्ब्स का ग्लाइसीमिक इंडेक्स ज्यादा होता है जो याद्दाश्त को कमजोर कर सकता है।

डायट से जुड़ी हैं आपकी सेहत और क्षमता, जानें दिमाग को खोखला करने वाले आहार

प्रोसेस और पैक्ड फूड

हम लोग अक्सर घर से बाहर रहते हैं या काम की मसरूफियत में रहते हैं तो भूख लगने पर प्रोसेस और पैक फूड का सेवन करते हैं। हमारी यह डाइट हेबिट हमारे ब्रेन के लिए बेहद खराब है। इन फूड में नमक और चीनी का ज्यादा सेवन होता है जो हमारे ब्रेन को नुकसान पहुंचाता है। घर में पकाए गए भोजन में पोषक तत्वों और खनिज पदार्थ की उचित मात्रा होती है जो ब्रेन की सेहत के साथ-साथ ऑवर ऑल सेहत के लिए भी उपयोगी है।

डायट से जुड़ी हैं आपकी सेहत और क्षमता, जानें दिमाग को खोखला करने वाले आहार

नमक

नमक का अधिक सेवन करना दिल के साथ दिमाग के लिए भी नुकसानदायक है। इसमें अधिक मात्रा में सोडियम पाया जाता है, जो बौद्धिक क्षमता पर असर डालने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी बढ़ता है। इसके कारण सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए ज्यादा नमक का सेवन करने से बचें।

डायट से जुड़ी हैं आपकी सेहत और क्षमता, जानें दिमाग को खोखला करने वाले आहार

डीप फ्राइड फूड

डीप फ्राइड फूड खाना भी आपकी कॉग्निटिव हेल्थ पर असर डालता है। एक अध्ययन के मुताबिक, जो लोग अधिक मात्रा में तली हुई चीजें खाते हैं। उनकी याददाश्त कमजोर होने लगती है। इन चीजों का सेवन रक्त वाहिकाओं में सूजन पैदा करता है। डीप फ्राइड फूड खाना डिप्रेशन के जोखिम को भी बढ़ा देता है

डायट से जुड़ी हैं आपकी सेहत और क्षमता, जानें दिमाग को खोखला करने वाले आहार

शराब

शराब का अत्यधिक सेवन करने से न सिर्फ हमारी सेहत, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। शराब के सेवन से न सिर्फ लिवर और पेट पर बुरा असर पड़ता, बल्कि लंबे समय तक इसे पीने से ब्रेन वॉल्यूम में कमी, मेटाबॉलिज्म में बदलाव और न्यूरोट्रांसमीटर में दिक्कत भी हो सकती है।

डायट से जुड़ी हैं आपकी सेहत और क्षमता, जानें दिमाग को खोखला करने वाले आहार

मछली

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी 12 और आयरन ज्यादा होता है। इन पोषक तत्वों के साथ ही कुछ खास मछलियों में पारा भी होता है जो ब्रेन को नुकसान पहुंचाता है। अगर आप मछली खाते हैं तो ट्यूना, स्वोर्डफिश, ऑरेज रफटी, मैकेरल, शार्क और टाइलफिश का सेवन कम करें, क्योंकि इनमें पारा अधिक मौजूद होता है।

डायट से जुड़ी हैं आपकी सेहत और क्षमता, जानें दिमाग को खोखला करने वाले आहार

कैफीन

नियमित रूप से तीन कफ कॉफी का सेवन फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इससे अधिक कॉफी पीने से दिमाग प्रभावित होता है। कैफीन को शरीर बहुत जल्दी अवशोषित कर दिमाग को अतिसक्रिय कर देता है लेकिन अगर अधिक कैफीन का सेवन किया जाये तो यह दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे तार्किक क्षमता कम होती है और याद्दाश्त भी कमजोर हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री