न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरभजन के शो में संजना गणेशन ने बुमराह को किया ट्रोल: बोलीं- रन-अप पर नहीं भागते, मेरे साथ क्या भागोगे?

प्रोमो में संजना एक किस्सा सुनाते हुए कहती हैं कि बुमराह ने शादी से पहले उन्हें एक बार मजाक में कहा था, “चलो भागकर शादी कर लेते हैं।” इस पर तुरंत जवाब देते हुए संजना कहती हैं, “तुम रन-अप पे भी नहीं भागते हो, मेरे साथ क्या भागोगे?” इस पर बुमराह पूरी तरह झेंप जाते हैं और नजरें चुराते हुए हरभजन सिंह की ओर देखने लगते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 5:42:52

हरभजन के शो में संजना गणेशन ने बुमराह को किया ट्रोल: बोलीं- रन-अप पर नहीं भागते, मेरे साथ क्या भागोगे?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी व स्पोर्ट्स प्रजेंटर संजना गणेशन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना है हरभजन सिंह और गीता बसरा का शो ‘हू इज द बॉस’, जिसके आने वाले एपिसोड में यह लोकप्रिय जोड़ी मेहमान के रूप में नजर आने वाली है। शो के प्रोमो में संजना ने बेहद मजेदार अंदाज में अपने पति को ट्रोल किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘तुम रन-अप पर नहीं भागते तो मेरे साथ क्या भागोगे’ – संजना का मज़ाक

प्रोमो में संजना एक किस्सा सुनाते हुए कहती हैं कि बुमराह ने शादी से पहले उन्हें एक बार मजाक में कहा था, “चलो भागकर शादी कर लेते हैं।” इस पर तुरंत जवाब देते हुए संजना कहती हैं, “तुम रन-अप पे भी नहीं भागते हो, मेरे साथ क्या भागोगे?” इस पर बुमराह पूरी तरह झेंप जाते हैं और नजरें चुराते हुए हरभजन सिंह की ओर देखने लगते हैं। शो में दोनों की केमिस्ट्री और मस्तीभरे पल दर्शकों को खूब पसंद आने वाले हैं।

क्रिकेट के मैदान में भी छाए बुमराह

शो के प्रोमो के बीच बुमराह के शानदार प्रदर्शन की भी चर्चा हो रही है। वे इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं जहां वे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। लीड्स में हुए पहले टेस्ट में उन्होंने 5 विकेट चटकाए, हालांकि टीम इंडिया को मैच में हार का सामना करना पड़ा।

बुमराह खेलेंगे कितने टेस्ट? बना सस्पेंस

टीम मैनेजमेंट पहले ही यह साफ कर चुका है कि बुमराह इंग्लैंड में सभी 5 टेस्ट नहीं खेलेंगे, बल्कि वे केवल 3 टेस्ट का ही हिस्सा बनेंगे। लीड्स टेस्ट वे खेल चुके हैं, लेकिन बाकी दो मैच कौन से होंगे, इस पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। 2 जुलाई से एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।

गावस्कर ने की थी मज़ेदार रिक्वेस्ट

लीड्स टेस्ट के दौरान ही महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मैदान पर मौजूद संजना गणेशन से गुजारिश की थी कि वह बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सभी टेस्ट खेलने के लिए मना लें। यह पल भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

इंग्लैंड में बुमराह का रिकॉर्ड शानदार

जसप्रीत बुमराह अब तक इंग्लैंड में 9 टेस्ट खेलकर 42 विकेट ले चुके हैं। वे इंग्लैंड की धरती पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ऊपर कपिल देव (13 टेस्ट, 43 विकेट) और ईशांत शर्मा (14 टेस्ट, 48 विकेट) हैं। बुमराह के पास इन दोनों दिग्गजों को पछाड़ने का सुनहरा मौका है।

जहां एक ओर बुमराह मैदान पर अपने प्रदर्शन से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शो में उनकी पत्नी संजना के साथ उनकी मस्तीभरी नोकझोंक ने उनके फैंस को एक नया और मजेदार रूप दिखाया है। क्रिकेट और मनोरंजन के इस मेल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बुमराह और संजना की जोड़ी सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि स्क्रीन पर भी दर्शकों को लुभाने का दम रखती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत