न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोती रही, गिड़गिड़ाई, पर नहीं पसीजे दरिंदे खींचकर रूम में ले गए और...– कोलकाता गैंगरेप की पीड़िता की रूह कंपा देने वाली आपबीती

कोलकाता के लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दरिंदों ने पैर पकड़ने और गिड़गिड़ाने के बावजूद उसे नहीं छोड़ा और गार्ड रूम में खींचकर गैंगरेप किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 5:26:36

रोती रही, गिड़गिड़ाई, पर नहीं पसीजे दरिंदे खींचकर रूम में ले गए और...– कोलकाता गैंगरेप की पीड़िता की रूह कंपा देने वाली आपबीती

पश्चिम बंगाल में कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप केवल एक अपराध नहीं, बल्कि इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना है। कोलकाता के लॉ कॉलेज में हुई इस अमानवीय हरकत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली घटना में शामिल कॉलेज के दो मौजूदा छात्र और एक पूर्व छात्र समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 25 जून की शाम 7:30 बजे से रात 10:50 के बीच कॉलेज परिसर के अंदर घटी।

पीड़िता की शिकायत ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राज

पीड़िता द्वारा दर्ज एफआईआर में जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, वह समाज को आत्ममंथन के लिए मजबूर करते हैं। शिकायत में बताया गया है कि इस घिनौने कृत्य का मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा है, जो कॉलेज का पूर्व छात्र रह चुका है और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) की यूनिट का अध्यक्ष भी रहा है। साथ ही एफआईआर में जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी नाम के दो और छात्रों का भी जिक्र है।

शादी के नाम पर धमकी, प्रेमी को पीटा

पीड़िता ने बताया कि आरोपी मोनोजीत उस पर शादी का दबाव बना रहा था। जब उसने यह कहा कि वह पहले से एक रिश्ते में है, तो आरोपी ने न केवल उसके प्रेमी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी, बल्कि उसे कॉलेज परिसर में बंद कर बुरी तरह पीटा भी।

शिकायत में दर्ज बयान दिल को चीर देने वाले हैं। पीड़िता कहती है, "वह मुझसे जबरदस्ती यौन संबंध बनाने की मांग करने लगा। मैंने साफ इनकार किया और उसे धक्का दे दिया। मैंने उससे कहा कि मुझे जाने दे, मेरा एक बॉयफ्रेंड है, जिससे मैं बेहद प्यार करती हूं। लेकिन उसने मेरी एक न सुनी।"

"मैंने रो-रोकर उसके पैर पकड़े, हाथ जोड़कर मिन्नतें कीं कि मुझे छोड़ दो... लेकिन वो दरिंदे नहीं माने। जब मेरी हालत बिगड़ने लगी, सांस लेने में दिक्कत होने लगी, तब भी वे नहीं रुके। उल्टा वे मुझे जबरदस्ती खींचकर गार्ड रूम में ले गए और वहां उन्होंने गैंगरेप किया।"

वीडियो बनाकर दी धमकी, हॉकी स्टिक से हमला करने की कोशिश

जैसे यह सब काफी नहीं था, पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर वह किसी से कुछ कहेगी तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। जब पीड़िता रूम से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, तब उन्होंने उसे हॉकी स्टिक से मारने की धमकी भी दी।

न्याय की आस में कांपती आवाज

आज पीड़िता सिर्फ इंसाफ चाहती है। उसका शरीर नहीं, उसकी आत्मा लहूलुहान है। उसने अपनी शिकायत में कहा, "मुझे न्याय चाहिए। मेरी जिंदगी को उन्होंने नर्क बना दिया है। अब कानून मुझे इंसाफ दिलाए, यही मेरी अंतिम उम्मीद है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत