न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12 दिनों की जंग का दर्दनाक लेखा-जोखा: इज़रायल ने कैसे ईरान को दिए 900 जख्म, 11 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत

इजरायल ने 12 दिनों तक चले ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के तहत ईरान के 900 से ज़्यादा ठिकानों को तबाह कर दिया और 11 परमाणु वैज्ञानिकों सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में ईरान के मिसाइल उत्पादन केंद्रों को भी नष्ट कर दिया गया, जिससे उसकी युद्ध क्षमता को बड़ा झटका लगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 5:42:06

12 दिनों की जंग का दर्दनाक लेखा-जोखा: इज़रायल ने कैसे ईरान को दिए 900 जख्म, 11 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत

ईरान-इजरायल जंग भले ही औपचारिक रूप से थम चुकी हो, लेकिन जमीनी हकीकत और दोनों देशों के तीखे बयानों से साफ जाहिर होता है कि अंदर ही अंदर बदले की चिंगारी अब भी सुलग रही है। कुछ ही दिन पहले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक भावुक बयान में कहा था कि अमेरिका ने ईरान पर हमला कर अपने ही मुंह पर तमाचा मारा है। जवाब में इज़रायल का रुख और भी सख्त दिखाई दिया, जब उसकी सेना ने बताया कि 12 दिनों के भीतर उसने ईरान को भारी जख्म दिए हैं, जिनकी टीस लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

अब इज़रायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने अपने बड़े सैन्य अभियान 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए चौंकाने वाला दावा किया है: ईरान के भीतर 900 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले किए गए। इनमें वो संवेदनशील ठिकाने भी शामिल थे जो ईरान की सुरक्षा प्रणाली की रीढ़ माने जाते थे।

IDF के अनुसार, इस भीषण ऑपरेशन में ईरान के 11 परमाणु वैज्ञानिकों और तीन टॉप कमांडरों सहित कुल 30 सीनियर सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बनाया गया। यह वो नाम हैं जो दशकों से ईरान की सैन्य और परमाणु ताकत के केंद्र में थे। इससे पहले खबरें आई थीं कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के शीर्ष अधिकारी और ईरानी वायुसेना के प्रमुख भी मारे जा चुके हैं।

मिसाइल उत्पादन ठप, ईरान की सैन्य रीढ़ टूटी

इज़रायली सेना ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में 200 मिसाइल लॉन्चर तबाह कर दिए गए, जो ईरान के कुल लॉन्चर का लगभग आधा हिस्सा थे। साथ ही, ईरान के विमान और मिसाइल उत्पादन स्थलों को भी बर्बाद कर दिया गया, जिससे हजारों मिसाइलों का उत्पादन बीच में ही रुक गया। इसका असर केवल रक्षा प्रणाली पर नहीं, बल्कि ईरान की रणनीतिक क्षमता पर भी पड़ेगा।

खामेनेई को निशाना बनाने की योजना नाकाम

गुरुवार को इजरायल के रक्षा मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान अगर उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाने का मौका मिलता, तो वह चूकते नहीं। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसा कोई अवसर हाथ नहीं लग सका।

अमेरिका की एंट्री और जंग का अंतिम अध्याय

जंग के अंतिम दिनों में अमेरिका ने निर्णायक दखल देते हुए 22 जून को ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर 30,000 पाउंड के बंकर बस्टर बम गिराए। यह हमला इतना शक्तिशाली था कि कुछ ही घंटों में पूरी दुनिया की निगाहें इस ओर टिक गईं। जवाब में, ईरान ने भी अपने गुस्से का इज़हार किया और कतर और इराक में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब