Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

H3N2 वायरस पसार रहा हैं अपने पैर, इस तरह मजबूत करें अपनी इम्युनिटी

बीते कुछ साल पूरी दुनिया के लिए बहुत पीड़ादायी साबित हुए हैं जहां कोरोना महामारी ने करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित किया। इसका डर आज भी लोगों को सताता हैं। ऐसे में आने वाला नया कोई भी वायरस लोगों की चिंता बढ़ा देता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Mar 2023 9:29:58

H3N2 वायरस पसार रहा हैं अपने पैर, इस तरह मजबूत करें अपनी इम्युनिटी

बीते कुछ साल पूरी दुनिया के लिए बहुत पीड़ादायी साबित हुए हैं जहां कोरोना महामारी ने करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित किया। इसका डर आज भी लोगों को सताता हैं। ऐसे में आने वाला नया कोई भी वायरस लोगों की चिंता बढ़ा देता हैं। इन दिनों इंफ्लूएंजा वायरस H3N2 ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। सबटाइप H3N2 के कारण सर्दी-जुकाम और बुखार के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और कई लोगों की जान भी गई हैं। इसकी चपेट में आने वाले लोगों की कमजोरी, थकान आदि से उबरने के लिए 2 हफ्ते से भी अधिक का समय लग रहा है। अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो इम्यून सिस्टम को मजबूत करना होगा। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इम्युनिटी को मजबूत कर पाएंगे। आइये जानें इनके बारे में...
h3n2 virus outbreak,h3n2 flu strain spreading,influenza a h3n2 virus,latest update on h3n2 virus,prevention of h3n2 virus,symptoms of h3n2 virus,treatment for h3n2 flu,how h3n2 spreads,h3n2 flu season,pandemic risk of h3n2 virus,healthy living हाइड्रेटेड रहें

शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। पानी की कमी का असर पाचन तंत्र, दिल और किडनी की कार्यक्षमता पर भी पड़ता है। इसकी वजह से बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए लिक्विड डाइट बढ़ाएं। बाजार वाले जूस और ज्यादा चीनी वाली चाय पीने से बचें। अच्छा होगा कि आप खूब पानी पिएं। इससे आपका शरीर अंदर से साफ रहेगा और बीमारियों का खतरा कम होगा। h3n2 virus outbreak,h3n2 flu strain spreading,influenza a h3n2 virus,latest update on h3n2 virus,prevention of h3n2 virus,symptoms of h3n2 virus,treatment for h3n2 flu,how h3n2 spreads,h3n2 flu season,pandemic risk of h3n2 virus,healthy living पर्याप्त नींद लें

नींद और इम्यूनिटी का बहुत गहरा नाता है। पर्याप्त या अच्छी नींद ना लेने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। एक स्टडी के मुताबिक जो लोग 6 घंटे से भी कम की नींद लेते हैं उन्हें सर्दी-जुकाम होने की संभावना ज्यादा होती है। सेहतमंद रहने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। पूरी नींद लेने से शरीर में नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी बढ़ती है। जब आप बीमार होते हैं तो आराम करने से इम्यून सिस्टम बीमारी से बेहतर तरीके से लड़ पाता है। अगर आपको जल्दी नींद नहीं आती है तो सोने से एक घंटे पहले फोन, टीवी या कंप्यूटर देखना बंद कर दें। h3n2 virus outbreak,h3n2 flu strain spreading,influenza a h3n2 virus,latest update on h3n2 virus,prevention of h3n2 virus,symptoms of h3n2 virus,treatment for h3n2 flu,how h3n2 spreads,h3n2 flu season,pandemic risk of h3n2 virus,healthy living रेग्युलर एक्सरसाइज करें

अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से एक्सरसाइज या किसी भी तरह की फिजिकल ऐक्टिविटी करता है तो इससे फेफड़ों और वायुमार्ग में मौजूद बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे आपको सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और फ्लू जैसी बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है। एक्सरसाइज करने से शरीर में बाहरी तत्वों से लड़ने वाले एंटीबॉडीज और सफेद रक्त कोशिकाएं दोनों में बढ़ोतरी होती है जो शरीर को किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। साथ ही साथ अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं तो इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का रिलीज कम होता है। स्ट्रेस लेवल कम होने से आपका तनाव कम होता है और आप खुश रह पाते हैं। लिहाजा हर दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। h3n2 virus outbreak,h3n2 flu strain spreading,influenza a h3n2 virus,latest update on h3n2 virus,prevention of h3n2 virus,symptoms of h3n2 virus,treatment for h3n2 flu,how h3n2 spreads,h3n2 flu season,pandemic risk of h3n2 virus,healthy living कैसा हो आहार

इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए। शहद, अदरक, तुलसी के पत्ते, अखरोट और बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है। इसके अलावा आंवला, एलोवेरा और नींबू में विटामिन C काफी मात्रा में होता है। इन दोनों चीजों से इम्यूनिटी मजबूत करने में काफी मदद मिलती है। खाने-पीने के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखने से भी वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। h3n2 virus outbreak,h3n2 flu strain spreading,influenza a h3n2 virus,latest update on h3n2 virus,prevention of h3n2 virus,symptoms of h3n2 virus,treatment for h3n2 flu,how h3n2 spreads,h3n2 flu season,pandemic risk of h3n2 virus,healthy living तनाव ना लें

अमेरिका में साल 2012 में प्रोसिडिंग्स ऑफ द नैशनल एकैडमी ऑफ साइंसेज नाम के जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में यह बात सामने आयी कि जिन लोगों को तनाव या स्ट्रेस अधिक होता है उनमें वायरस के संपर्क में आने पर बीमार पड़ने की आशंका अधिक होती है। दरअसल, जब आप तनाव में होते हैं तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल रिलीज होता है जिससे शरीर में सफेद रक्त कोशिकाएं कम हो जाती हैं और शरीर वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में कमजोर हो जाता है। लिहाजा बेहद जरूरी है कि आप अपने तनाव, चिंता और स्ट्रेस को कंट्रोल में रखें। खुद को हमेशा रिलैक्स रखने के लिए आप रोजाना योग कर सकते हैं, मेडिटेशन कर सकते हैं, पसंदीदा लाइट म्यूजिक सुन सकते हैं। कोई भी ऐसी ऐक्टिविटी करें जिसमें आप खुद के लिए समय निकाल पाएं और खुश रहें। h3n2 virus outbreak,h3n2 flu strain spreading,influenza a h3n2 virus,latest update on h3n2 virus,prevention of h3n2 virus,symptoms of h3n2 virus,treatment for h3n2 flu,how h3n2 spreads,h3n2 flu season,pandemic risk of h3n2 virus,healthy living शुगर को करें कंट्रोल

स्टडीज से पता चलता है कि एडेड शुगर और रिफाइंड कार्ब्स मोटापा बढ़ाते हैं। मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है। वजन बढ़ने के साथ ही दिल की बीमारियों और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। ये दोनों ही चीजें इम्यूनिटी को कमजोर कर देती हैं। शुगर कंट्रोल करने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा और आपकी इम्यूनिटी अपने आप बढ़ने लगेगी। दिन भर में 2 चम्मच (25 ग्राम) से ज्यादा चीनी का सेवन ना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘डॉ. हसन’ का टीजर रिलीज, 11 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘डॉ. हसन’ का टीजर रिलीज, 11 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
विटामिन C सीरम से त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां
विटामिन C सीरम से त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां
रेटिनॉल का सही इस्तेमाल कैसे करें? झुर्रियों और असमान स्किन टेक्सचर के लिए जानें जरूरी बातें
रेटिनॉल का सही इस्तेमाल कैसे करें? झुर्रियों और असमान स्किन टेक्सचर के लिए जानें जरूरी बातें
astrology