न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इनके साथ सुप्रीम कोर्ट में हुई छेड़छाड़, बताई पूरी घटना, इस दिन रिलीज होगी सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म

निमृत कौर अहलूवालिया छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्हें सीरियल 'छोटी सरदारनी' में लीड एक्ट्रेस के रोल से खूब शौहरत मिली। वह घर-घर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 May 2025 1:52:59

2 News : इनके साथ सुप्रीम कोर्ट में हुई छेड़छाड़, बताई पूरी घटना, इस दिन रिलीज होगी सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म

निमृत कौर अहलूवालिया छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्हें सीरियल 'छोटी सरदारनी' में लीड एक्ट्रेस के रोल से खूब शौहरत मिली। वह घर-घर में लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। निमृत ने हाल ही एक इंटरव्यू में अपना दर्दनाक अनुभव शेयर किया। निमृत ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट जैसी जगह भी लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है। मेरे साथ छेड़छाड़ की गई, वो भी सुप्रीम कोर्ट के अंदर। मेरे साथ यौन उत्पीड़न किया गया, जबकि एक वरिष्ठ वकील द्वारा सुनवाई चल रही थी।

मैं कॉलेज के तीसरे साल में थी और एक हाई-प्रोफाइल केस की गवाही देने के लिए कोर्ट गई थी। कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था, जज मौजूद थे। मैं अकेली नहीं थी जिसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। मैं एक दोस्त की मदद से कोर्ट में दाखिल हुई थीं, जो कि एक कानूनी सलाहकार थे। ये सब एक अच्छी मुलाकात के साथ शुरू हुआ, जो जल्द ही एक दर्दनाक याद में बदल गया। उस शख्स ने यूनिफॉर्म पहनी थी। मैंने पहले अपने बट पर किसी का हाथ महसूस किया। मुझे लगा कि मैं भीड़ में बहुत ज्यादा सोच रही हूं। मैंने पीछे देखा और वह सीधे सामने देख रहा था।

मुझे पहचान भी नहीं रहा था लेकिन वो मुझे बार-बार छेड़ रहा था। मैं उस शख्स से परेशान होकर दूसरी जगह चली गई लेकिन वह मेरे पीछे आया। उसने मेरे हाथ को छुआ, फिर मेरे बट्स को फिर से छुआ। मैं डर गई थी। मेरी आंखों से आंसू बह रहे थे। उसके बाद पास में खड़ी एक सीनियर लेडी एडवोकेट ने मुझे देखा और मेरी परेशानी को समझा। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं ठीक हूं और उस आदमी की ओर इशारा किया। जब मैंने सिर हिलाया, तो उन्होंने मुझे बताया कि उस शख्स ने उनके साथ भी छेड़छाड़ की थी।

फिर उन्होंने मुझे तुरंत बाहर निकाला, उस आदमी को थप्पड़ मारा और सभी अधिकारियों को बुलाया। फिर पुलिस भी आ गई। मैं ये सब देखकर घबरा गई थी क्योंकि मुझे लगा कि मैं सबसे सुरक्षित जगह पर हूं, सुप्रीम कोर्ट में लेकिन फिर भी मेरे साथ ये सब हुआ। मैं उस शख्स पर छेड़खानी का आरोप लगाना चाहती थी, लेकिन बाद में मैंने सोचा कि लिखित माफी ही मिल जाए। उस आदमी ने लिखित में माफी मांगी और स्वीकार किया कि उसने गलत किया था। बता दें निमृत रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ और पिछले साल ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हिस्सा ले चुकी हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार 'वन : फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में स्क्रीन कर रहे शेयर

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म 'वन : फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ बनी है। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस पौराणिक थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

फिल्म को 15 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। एकता ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “जंगल फुसफुसा रहा है। शक्ति 15 मई, 2026 को मुक्त होगी। तैयार हो जाइए बड़े पर्दे पर एक रोमांचक सफर के लिए।” फिल्म का डायरेक्शन अरुणभ कुमार और दीपक मिश्रा मिलकर कर रहे हैं। एकता फिल्म का निर्माण TVF मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर कर रही हैं।

हाल ही में एकता की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर इसका टीजर रिलीज किया था और कैप्शन में लिखा, “भारतीय पौराणिक कथाओं और रहस्यवाद पर आधारित, ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ इतिहास और लोककथाओं के पन्नों से सीधे एक कहानी सामने लाती है। आपका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।

इस शक्तिशाली कथा के लिए — अपने आपमें एक ताकत, जो पहले कभी नहीं देखी गई स्क्रीन पर कमान संभालने के लिए तैयार है।” उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘योद्धा’ थी, जबकि तमन्ना की इसी साल आई ‘ओडेला 2’ थी। ‘रेड 2’ में तमन्ना का आइटम सॉन्ग था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी