न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक साथ नजर आए नाओमिका-अगस्त्य, पुराना घर छोड़ते हुए भावुक हुए अली, अब जैस्मिन के साथ रहेंगे

हाल ही में दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 May 2025 1:11:17

2 News : एक साथ नजर आए नाओमिका-अगस्त्य, पुराना घर छोड़ते हुए भावुक हुए अली, अब जैस्मिन के साथ रहेंगे

हाल ही में दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा को एक साथ देखा गया। दोनों का वीडियो सामने आया है। नाओमिका और अगस्त्य मुंबई में एक फेमस मेडॉक प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस के बाहर थे। नाओमिका ब्लैक मिनी स्कर्ट और ब्ल्यू शर्ट पहने बिल्डिंग से बाहर आती हैं, लेकिन पैपराजी के देखते ही झट से फोन पर बात करते हुए दोबारा अंदर चली जाती हैं। इस बीच उनके पीछे से अगस्त्य बाहर आते हैं। अगस्त्य पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बाहर आते हैं और मीडिया को पोज भी देते हैं।

नाओमिका अपनी गाड़ी आने का इंतजार करती हैं और फटाफट वहां से निकल जाती हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों एक साथ एक ही प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी में लगे हुए हैं। इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें कहा गया था कि नाओमिका और अगस्त्य मैडॉक फिल्म के प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे। वे मैडॉक की इवेंट में भी नजर आए थे। फिलहाल इस फिल्म की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें नाओमिका, राजेश खन्ना की छोटी बेटी रिंकी खन्ना और बिजनेसमैन समीर सरन की बेटी हैं। फैंस दोनों स्टारकिड्स को साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

लोगों को नाओमिका की सादगी भा गई है। पूर्व में कहा गया था कि नाओमिका और अगस्त्य एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। इसे प्रोड्यूसर दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के तहत बनाया जा रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन पंजाबी हिट्स 'किस्मत', 'किस्मत 2' और 'शड्डा' जैसी सफल फिल्म बनाने वाले जगदीप सिद्धू करेंगे। दूसरी ओर, अगस्त्य एक्टर अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया के साथ 'इक्कीस' में भी काम करने वाले हैं। अगस्त्य ने साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर और वेदांग रैना भी थे।

इतनी सारी यादें हैं, बुरा समय, अच्छा समय, सब देखा है इस घर में : अली गोनी

अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी की दुनिया के स्टार कपल हैं। उन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। दोनों 'बिग बॉस 14' में करीब आए और शो से बाहर आने के बाद एक-दूसरे को डेट करने लगे। अब वे लीव-इन में साथ रहने जा रहे हैं। कपल ने लग्जरी फ्लैट खरीदा है। अली ने हाल ही व्लॉग में पुराने घर का अंतिम वीडियो शेयर किया है। अली ने बोला, “मुझे नहीं पता कि कहां से शुरू करूं। मैं वाकई बहुत खुश हूं कि जैस्मिन और मैं साथ में रहने जा रहे हैं।

लेकिन कहीं न कहीं मैं बहुत दुखी भी हूं क्योंकि जिस घर में आपने इतने साल बिताए हैं, उसे छोड़ना आसान नहीं है। मैं पिछले 4 सालों से इस अपार्टमेंट में रह रहा हूं। इसे छोड़ना सबसे मुश्किल है। । मैं थोड़ा नर्वस हूं, जबसे उठा हूं, पैकर्स आ गए हैं और मैं देख रहा हूं कि सारा सामान पैक हो रहा है। समय आ गया है दोस्तों।” अली ने इससे पहले एक पॉडकास्ट में बताया था कि उन्होंने और जैस्मिन ने एक साथ मूव-इन करने से पहले काफी डिस्कस किया था।

उन्हें साथ में रहने के लिए जैस्मिन को डेढ़ साल तक मनाया था। अली ने नए घर के बारे में बताया था कि उन्होंने इसे इस हिसाब से डिजाइन किया है कि एक तरफ जैस्मिन का सारा सामान और दूसरे कॉर्नर में उनका सारा सामान आ जाए, ताकि दोनों को अपना-अपना सेप्स मिले। अली इन दिनों कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी